सुपरस्टार Rajinikanth हुए अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने दी थलाइवा की सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी

फिल्म इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा सालों से सक्रिय सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को लोग अभिनेता नहीं भगवान की तरह पूजते हैं। उन्हें छोटे सी तकलीफ होने पर फैंस परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल हुआ, जब अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई।

दरअसल, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। बीते गुरुवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके के बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी रजनीकांत की पत्नी लता ने मीडिया के हवाले से दी और बताया कि रजनीकांत उर्फ थलाइवा का यह रुटीन मेडिकल चेकअप है। जानकारी के लिए बता दें कि रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
तब से वह अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहते हैं। हेल्थ प्राब्लम के चलते ही उन्होंने राजनीति से भी दूरी बना ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार उन्हें हेल्थ चेकअप के लिए बहुत पहले जाना था, लेकिन कोरोना लॉकडाउन और फिर अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते नहीं जा पाए थे। पिछले साल दिसंबर में भी रजनीकांत की सेहत कुछ अधिक खराब हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 70 साल के रजनी को ब्लड प्रेशर की परेशानी है। बताते चलें कि बीते 25 अक्टूबर का दिन थलाइवा रजनीकांत और उनके फैंस के लिए बेहद खास रहा। उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान यानि दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है।
साउथ के सुपरस्‍टार और बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना परचम लहरा चुके रजनीकांत को उनकी इस उपलब्धि पर उनके फैंस और सेलेब्‍स लगातार बधाइयां दे रहे हैं। समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था।

अन्य समाचार