बेटे आर्यन को जमानत मिलते ही शाहरुख खान के चेहरे पर लौटी मुस्‍कुराहट, नन्हे अबराम भी दिखे खुश

अभी दिवाली का त्योहार आने में कुछ दिन और बाकी हैं, लेकिन शाहरुख खान के मन्नत में तो दिवाली आज मनाई जा रही है। दरअसल शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज ड्रग्स केस में जमानत जो मिल गई है। आर्यन की करीब 25 दिनों के बाद रिहाई हुई है। इस दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने तीन दिन की लगातार सुनवाई के बाद आर्यन समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी।


वहीं शाहरुख खान का तो बेटे की जमानत की खबर सुनकर खुशी का ठिकाना नहीं था। जो चेहरे पर से मुस्कान पिछले कुछ दिनों से गायब थी, वह मुस्कान एक बार उनके चेहरे पर लौट आई है। बेटे आर्यन को जमानत मिलने के बाद सुपरस्टार की पहली तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख, वकील सतीश मानशिंदे और उनकी लीगल टीम के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख मुस्कुराते दिख रहे हैं।

वैसे आर्यन की जमानत के बाद सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि उनके छोटे बेटे अबराम भी खुशी से नाच उठे। अबराम घर की छत से फैंस और घर के नीचे उमड़ी भीड़ की तरफ हाल हिलाते नजर आए।
# | Earlier visuals from actor Shah Rukh Khan's residence 'Mannat' in Mumbai after the grant of bail by Bombay High Court to his son Aryan in the drugs-on-cruise case pic.twitter.com/nCtoT7KuEf
मालूम हो बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख ने मीडिया से दूर चल रहे थे। आर्यन जब जेल में थे तब शाहरुख लगातार फोन पर जेल अधिकारियों से बेटे का हाल-चाल ले रहे थे। वहीं जब शाहरुख बेटे आर्यन से आर्थर रोड जेल में मिलने गए उस दिन उनकी अपने लाडले से इंटरकॉम पर महज 15-20 मिनट बात हुई थी।

याद दिला दें, आर्यन खान को नारकोटिक्स ब्यूरो ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज पर रेव पार्टी में पकड़ा था। आर्यन के साथ-साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी पकड़ा गया था।

अन्य समाचार