चुनाव प्रचार कर लौट रहे लोगों पर पथराव व फायरिग, तीन जख्मी

संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा) : श्रीनगर थाने की इसरायण बेला पंचायत के बेलासदी में नि:वर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी के समर्थकों पर पथराव व फायरिग की गई है। इसमें तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। सभी का इलाज कुमारखंड सीएचसी में चल रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्ष द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पंचायत के मधुवनी वार्ड संख्या नौ के नरेश सरदार, सुमन झा, दीपक कुमार पंचायत के नि:वर्तमान मुखिया रामअवतार ठाकुर के समर्थन में बेलासदी गांव से प्रचार वाहन स्कार्पियो से मधुवनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बेलासदी के विनोद झा के घर के सामने मुखिया प्रत्याशी राजेश झा अपने अन्य समर्थकों के साथ हाथ में हथियार, लाठी-डंडे, राड आदि से लैस होकर घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लोगों ने कमर से कट्टा निकाल कर लगातार तीन फायर कर दहशत फैला दिया। मारपीट के दौरान नरेश सरदार का सर फट गया। साथ ही सुमन झा का हाथ टूट गया। वहीं दीपक के पैर में चोटें आई है। इसी दौरान स्थानीय प्रत्याशी बमशंकर झा समेत अन्य ग्रामीण पहुंचकर सभी को उनके घर भेजा। जख्मी नरेश सरदार ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही मुखिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण बेला गांव पहुंच गए। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वहां पहुंच दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराकर जख्मी को इलाज के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के पहल पर तत्काल मामला शांत हुआ। घटना को लेकर नरेश सरदार ने पिस्तौल के खोखे को समर्पित समर्पित कर थाना में मुखिया प्रत्याशी समेत उनके समर्थकों के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर मुखिया प्रत्याशी राजेश झा के बटाईदार रामनगर महेश पंचायत के खुट्टीरही वार्ड संख्या आठ निवासी सुरेश पासवान ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे दूध लेकर राजेश झा के घर गया था। मधुवनी गांव निवासी नि:वर्तमान मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी रामअवतार ठाकुर व बेलासदी निवासी मुखिया प्रत्याशी बमशंकर झा 12 अन्य लोगों के साथ हथियार के साथ राजेश झा के दरवाजे पर पहुंच गया। उसके बाद कहा कि राजेश झा का घर लूट लो। इस दौरान लोगों ने गोली भी चलाया। जो राजेश झा के कनपट्टी से गुजर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। उनके मेरे गले से चैन छीन कर सभी लोग भाग गया। इस मामला में भी केस दर्ज कराया गया है।

अन्य समाचार