गहने देखने के बहाने चोरी करती दो किशोरी पकड़ाई

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाजार में ज्वेलरी दुकान में हाथ साफ करने वाली दो किशोरी को दुकानदार ने धर दबोचा। घटना शनिवार दोपहर की है। इसके बाद दुकान के आगे भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों किशोरी को थाना ले आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोरी सागर ज्वेलर्स और गंगा ज्वेलर्स में जेवर देखने के बहाने गई और जेवरों की चोरी कर ली। दोनों अपने मुंह को ढंके हुई थी। जब चोरी पकड़ी गई तो दोनों ने अनेक तरह का बहाना बनाना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जमालपुर स्थित कन्हैया ज्वेलर्स के संचालक ने भी दावा किया कि कुछेक दिनों पहले इन्हीं लोगों ने मेरे दुकान से ज्वेलरी की चोरी की थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज शामिल है। दोनों किशोरी नवगछिया की रहने वाली है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दोनों पर चोरी करने आरोप है। छानबीन की जा रही है।

एक नवंबर से आरंभ होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य : डीएम यह भी पढ़ें

अन्य समाचार