धनतेरस को लेकर बर्तन बाजार में उछाल

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): धनतेरस और दीपावली को लेकर बर्तन की दुकानें भी सज चुकी है। मड़ैया बाजार, महद्दीपुर बाजार, सलारपुर और परबत्ता बाजार में बर्तन की दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ चुकी है। अन्नपूर्णा मेगा मार्ट

के अखिलेश चौधरी बताया कि उनके यहां क्रोकरी बर्तन सबसे सस्ता है। 35 के रेंज से शुरू है। स्टील बर्तन भी है। स्टील की मांग ज्यादा है। सबसे सस्ता, सबसे अच्छा, हमारा ध्येय है। ग्राहकों को सस्ती और अच्छी क्वालिटी मिले। मनपसंद परबत्ता के धीरज कुमार ने बताया कि अच्छी क्वालिटी की स्टील की थाली 750 रुपये प्रति केजी है। एल्म्यूनियम बर्तन की भी डिमांड है। जो 250 से 300 रुपये प्रति किलो है। कासा के बर्तन 480 से 700 रुपये प्रति किलो है। पीतल की कीमत 730 से 850 रुपये प्रति किलो है। श्रीकृष्ण बर्तन स्टोर परबत्ता के आशुतोष राणा ने बताया की पीतल 730, स्टील 240 रुपये किलो से शुरू है। लोग इन दिनों ज्यादातर स्टील के बर्तन खरीद रहे हैं। थरमस की भी बिक्री हो रही है। हां, महंगाई बढ़ी है। बर्तनों की कीमत में भी वृद्धि हुई है।
एक नवंबर से आरंभ होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य : डीएम यह भी पढ़ें

अन्य समाचार