बागमती नदी पर 13 स्पेन के पुल का निर्माण कार्य शुरू



संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया): मालपा घाट व रोहियार के बीच बागमती नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 28 करोड़ की लागत से उक्त पुल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल गोगरी की देखरेख में पुल का निर्माण शुरू किया गया है। 345 मीटर का बन रहा है पुल
मालपा और रोहियार घाट के बीच बागमती नदी पर बनने वाले पुल की लंबाई 345 मीटर है। पुल में 13 पाया होगा। एक पाया से दूसरे पाया की दूरी 25 मीटर है। पुल के दोनों ओर एप्रोच पथ का भी निर्माण किया जाएगा। स्टीमेट को किया गया रिवाइज

ग्रामीण कार्य विभाग गोगरी की देखरेख में पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2020 में ही मिली थी। वर्ष 2020 में ही टेंडर भी हुआ। उस वक्त टेंडर में मात्र सात करोड़ 52 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जाना था। लेकिन बाद में स्टीमेट को रिवाइज किया गया। रिवाइज स्टीमेट के अनुसार अब 28 करोड़ की लागत से पुल बनना है। रिवाइज स्टीमेट की प्रशासनिक स्वीकृति भी 24 सितंबर 2020 को ही मिल गई। हालांकि बाद में रिवाइज स्टीमेट को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने में देरी हुई। जिस कारण कार्य ठप रहा। कार्य में देरी होने से संवेदक को विभाग ने किया नोटिस जारी
पुल निर्माण कार्य को देर से शुरू करने के कारण संबंधित संवेदक को विभाग द्वारा नोटिस भी किया गया था। बता दें कि संवेदक द्वारा कार्य शुरू करने में टालमटोल किए जाने से नाराज विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता कुलानंद यादव द्वारा नोटिस की गई थी। इस वर्ष मालपा शिव मंदिर के समीप कैंप का निर्माण किया गया। इसके बाद वहां पर चदरा आदि गिराया गया। फिर बरसात शुरू हो गई। फिर पुल निर्माण स्थल पर भी बाढ़ का पानी आ गया। जिस कारण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। अब बरसात व बाढ़ का समय समाप्त होते ही संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पाया निर्माण को लेकर सेंट्रिग का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद पाया का पाइलिन का कार्य शुरू किया जाएगा। कोट
पहले ही कार्य में देरी हो चुका है। अब पुल का निर्माण शुरू किया गया है। पूर्व की समय सीमा समाप्त हो गई है। अब समय तय करने को लेकर विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।
अखिलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग

अन्य समाचार