राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वेक्षण में 4,521 छात्र होंगे शामिल



संवाद सूत्र, मधेपुरा : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वेक्षण 12 नवंबर को होगा। इस कार्यक्रम में जिले के 136 चयनित विद्यालयों को शामिल किया गया है। 4,521 का सर्वे होगा। छात्रों का सर्वे कार्य एनसीइआरटी व सीबीएसई के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। इस सर्वेक्षण में सरकारी, अनुदान प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों के चयनित स्कूल शामिल किए गए हैं। सर्वे कार्य के लिए जिला लगभग 400 फील्ड इन्वेस्टिगेटर का चयन किया गया है। फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में बीएडी व डीएलएड छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
फसल क्षति अनुदान के लिए किसानों से मांगे गए आनलाइन आवेदन यह भी पढ़ें
जिला नोडल पदाधिकारी सह डीईओ वीरेंद्र नारायण ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों की सीखने की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले बार राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण आखिरी बार 2017 में कक्षा तीन, पांच व आठ के लिए और 2018 में कक्षा 10 वीं के लिए किया गया था। डीईओ ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का उद्देश्य विद्यालय का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा विकसित एक सर्वेक्षण कार्यक्रम है। इसके तहत कक्षा तीन, पांच आठ व कक्षा 10 के छात्रों की सीखने के स्तर का मूल्यांकन के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। आरटीई एक्ट 2009 के अंतर्गत छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है। इस एक्ट में प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने को सुनिश्चित करने पर बल दिया गया है। प्रत्येक कक्षा स्तर पर बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि को जानना आवश्यक है। इसके लिए 2001 से नियमित अंतराल पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण भारत के समस्त जिलों के स्कूलों का सैंपल है, जिसका उद्देश्य शासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं के समग्र शैक्षिक स्थिति की समझ रखना है। इस सर्वेक्षण से प्राप्त निष्कर्षों का उपयोग विद्यार्थियों के शैक्षिक संप्राप्ति स्तर में सुधार तथा नीतिगत निर्धारण व योजना के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार सर्वे में भाषा, गणित, विज्ञान पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक अध्ययन विषय में उपलब्धि परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।
सफल आयोजन के लिए बनाई गई टीम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की सफलता को लेकर टीम बनाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को नाडल पदाधिकारी, डिग्रेसिया इंटरनेशनल स्कूल के एचएम विनय कुमार को डिस्ट्रक्ट लेवल काडिनेटर व मु. सदाब को संभाग प्रभारी बनाया गया है। सफलता को लेकर बना हुआ है संशय सर्वेक्षण 12 नवंबर को हो रहा है। वहीं 10 व 11 नवंबर को छठ पर्व है। लोगों का कहना है कि महापर्व होने के कारण निश्चित रूप से यह प्रभावित हो सकता है। खासकर महिला फील्ड इन्वेस्टिगेटर के लिए महज यह औपचारिकता होगी। वहीं महापर्व के कारण अधिकांश बच्चों का ध्यान पढ़ाई में कम खेल में ज्यादा रहेगा। इस कारण सर्वेक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
प्राइवेट स्कूलों को शामिल करने पर उठा प्रश्न इस सर्वेक्षण में सरकार व गैरसरकारी दोनों तरह के स्कूलों को शामिल किया गया है। सर्वेक्षण सरकारी स्कूलों तक सीमित रखना चाहिए। निजी विद्यालयों को शामिल करना अभियान की सफलता पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। एचएम प्रभात रंजन कहते हैं कि प्राइवेट स्कूलों को शामिल करना ही सर्वेक्षण की सफलता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। प्राइवेट स्कूलों की स्थित पेय एंड यूज वाली है। जबकि सरकारी स्कूलों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में इस अभियान में केवल सरकारी स्कूलों को ही शामिल करना चाहिए।
प्रखंड के स्कूलों की संख्या मधेपुरा : 26
आलमनगर : 07
बिहारीगंज : 14
शंकरपुर : 06
सिंहेश्वर : 14
उदाकिशुनगंज :08
चौसा : 09
गम्हरिया : 05
धैलाढ़ : 03
ग्वालपाड़ा : 04
कुमारखंड : 15
मुरलीगज : 17
पुरैनी : 08
कोट राष्ट्रीय एचीवमेंट सर्वेक्षण 2021 के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। सर्वेक्षण की सफलता को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। -वीरेंद्र नारायण, डीईओ, मधेपुरा

अन्य समाचार