अतिवृष्टि इस बार छठ में भी डालेगा बाधा

संवाद सूत्र, सहरसा : दीपावली बीतने के साथ ही लोग छठ की तैयारी में जुट गए हैं। शहर में इस बार छठ पर्व को लेकर व्रतियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शहर के कई हिस्सों में अब भी जलजमाव है वहीं कई तालाब व घाट पूरी तरह लबालब है। शहर के मत्स्यगंधा जलाशय की स्थिति भी खराब बनी हुई है। झील में काफी पानी है। सीढ़ी किनारे तो छठ व्रतियों को पूजन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन सबसे भयावह स्थिति जल जमाव से पीड़ित मुहल्लावासियों की है। कई महीने बीतने के बाद भी घर के आगे दो से तीन फीट पानी जमा है। जल जमाव का पानी अब तो सड़ने व दुर्गंध देने लगा है। छठ व्रती घर से कैसे निकलेंगी यह एक समस्या बनी हुई है। छठ पूजा बहुत ही नेम निष्ठा का पर्व है। जिस कारण शुद्धता का इस पूजा में विशेष ख्याल रखा जाता है। शहर के गांधी पथ, न्यू कोलोनी, हाथी दास टोला की स्थिति अब भी नारकीय बनी हुई है। शहर के गांधी पथ स्थित तालाब पूरी तरह लबालब है। दीवाली से पहले नगर परिषद ने तालाब में जाल डालकर साफ सफाई की। इसके बाद फिर से गंदगी भर गयी है। सभी सीढियां पानी के अंदर ही है। अब तो मुश्किल से चार दिन बचे हुए हैं। ऐसे में पानी सबों के लिए एक समस्या बन गयी है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 30 घाटों व तालाबों की साफ सफाई शुरू की गयी है। छठ पूजा से पहले तालाब की सफाई कर ली जाएगी।

भाजपा नेता ने कार्यपालक अभियंता के साथ किया दु‌र्व्यवहार, रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें

अन्य समाचार