नेशनल एचिवमेंट सर्वेक्षण 12 को, 129 स्कूलों का होगा सर्वे

जागरण संवाददाता, खगड़िया: केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की हालत जानने को लेकर सर्वेक्षण कराई जाएगी। नेशनल एचिवमेंट सर्वेक्षण 12 नवंबर को सभी प्रखंडों के 129 स्कूलों की कराई जाएगी। इसके सफल संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णमोहन ठाकुर द्वारा दो दिन पहले बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी डीपीओ, बीईओ और चिह्नित स्कूलों के प्रधान शामिल हुए। सर्वेक्षण को सफलता पूर्वक संचालन को लेकर सभी स्तरों पर आदेश दिए गए हैं। सभी ऐसे स्कूलों में फील्ड इंवेस्टिेगेटर को जवाबदेही दी गई है। जिला स्तर पर भी जिलास्तरीय कोडिनेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अनुश्रवण को लेकर राज्य स्तर के माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक रणविजय कुमार सिंह की तैनाती जिला में की गई है। स्कूलों में कक्षा तीन, पांच, आठ और 10 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए माडल प्रश्न होगा। दो घंटों में छात्रों को सभी सवालों का जवाब देना होगा। उसी के अनुसार मूल्यांकन होगा और जिला का रेकिग तय किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 107 सरकारी और 22 प्राइवेट स्कूलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। अलौली प्रखंड के 16 सरकारी और दो प्राइवेट, बेलदौर के 16 सरकारी और एक प्राइवेट, चौथम के आठ सरकारी और एक प्राइवेट, गोगरी के 23 सरकारी और 11 प्राइवेट, खगडिया के 24 सरकारी और पांच प्राइवेट स्कूलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसी तरह मानसी के सात सरकारी और परबत्ता के 13 सरकारी और दो प्राइवेट स्कूलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। कोट शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके सफल संचालन को लेकर अलग-अलग जवाबदेही दी गई है। -कृष्णमोहन ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खगड़िया


अन्य समाचार