मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग जख्मी

सहरसा। प्रखंड मुख्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर रविवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर-सौरबाजार मुख्य मार्ग बथनाहा टोला के समीप मुख्य सड़क पर ढलाई कार्य हुआ है। ढ़लाई सड़क का ढ़लान कम रहने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटना बराबर होती रहती है। उसी ढ़लान पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में गम्हरिया बैजनाथपुर निवासी अंजलि कुमारी एवं महरथा कहरा निवासी रोशन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने जख्मी को सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर बताया जा रहा है कि कोचिग से लड़की बाइक से जा रही थी इसी दौरान घटना हुई।


----- संसू, सौरबाजार (सहरसा): थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत के वार्ड संख्या सात के मजदूर अशोक सादा की मौत महाराश्ट्र में हो गई है। मजदूर अशांक सादा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर के स्वजन ने मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार खजुरी निवासी मजदूर अशोक सादा महाराष्ट्र के सांगली जिले में अंगुर के बगान में मजदूर का कार्य करता था। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण वह पेड़ में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मजदूर के साथी ने इसकी सूचना दी। अस्पताल प्रशासन साथी को शव देने से इंकार कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मदद की मांग करते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस से शव दिलाने की गुहार लगाई है। मृतक को चार छोटे बच्चे व पत्नी है।
---------
संसू, सोनवर्षा राज (सहरसा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा गांव स्थित वार्ड नंबर दो व तीन में अलग-अलग जगहों पर शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा आग लगाने और चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त बाबत पीड़ित गृहस्वामी सोहा गांव निवासी रामानंद सिंह ने स्थानीय थाना और सीओ को आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध करवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
आवेदन में बताया गया है कि पीड़ित के घर के निकट पशुचारा रखने के लिए एक घर बना था जिसमें अज्ञात बदमाशों द्वारा आग लगा दी गई। जबतक इसकी सूचना मिलती या कुछ कर पाते तबतक आग से पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। इसी तरह पास के महादलित टोला में गोनर सादा के दरवाजे पर रखे पुआल में आग दी गयी जिससे पशुचारा के लिए रखा गया पुआल राख में तब्दील हो गया। यही नही अज्ञात बदमाशों द्वारा पड़ोस के ही सुरेश महंत के घर से दो मोबाइल तथा एक पावर बैंक की चोरी कर ली गई। वहीं हरिचन सादा के चापाकल का हैंडल खोलकर चलते बने। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

अन्य समाचार