पूर्णिया : जाम की समस्या से नहीं मिल पा रही है मुक्ति

पूर्णिया। जलालगढ़ प्रखंड वासियों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जलालगढ़ बाजार का कोई भी सड़क ऐसा नहीं है, जहां जाम की समस्या से लोग परेशान नहीं हैं। सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को खड़ा करना जाम का प्रमुख कारण है। इस समस्या पर जलालगढ़ प्रशासन द्वारा इस परध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलालगढ़ बाजार में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक की। मंगलवार को बाजार में बड़े वाहन घुस जाते हैं जिससे चारों ओर लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोग सिर्फ पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली को कोसते नजर आते हैं। गर्मी में जाम में फंसे भूखे-प्यासे राहगीरों सहित वाहन सवार लोगों का गुस्सा चरम पर रहा। लोगों का कहना था यातायात व्यवस्था सही से संचालित न होने के कारण आए दिन जाम की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है।लोगों का कहना था कि अब तो यहां भी जगह-जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कई भी अभियान चलाए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोग सड़कों के किनारों पर वाहन खड़ी करते हैं। इससे जाम लग जाता है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया हैस्थानीय लोगो ने बताया कि ऑटो खड़ी किए जाने व दुकानदारों द्वारा आगे पर कब्जा किए जाने से समस्या बढ़ गई है। जलालगढ़ बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए जलालगढ़ प्रशासन दुरा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहा है ।


अन्य समाचार