जिले में बाढ़ व बारिश से 95897 हेक्टेयर में लगी फसल तबाह

समस्तीपुर। खरीफ सीजन में हुई दोहरी प्राकृतिक मार बाढ़ व बरसात ने जिले के किसानों को भारी चोट दी है। जिले में कुल 95897.05 हेक्टेयर में लगी फसल तबाह हो गई है। जिले में कुल 1,38,776.66 हेक्टेयर में फसल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 1,26,977.86 हेक्टेयर में सिचित और 4379.86 हेक्टेयर असिचित है। बाढ़ को लेकर जिले में कुल 95,897.05 हेक्टेयर में लगी फसल की क्षति हुई। इसमें सबसे अधिक 49,288.51 हेक्टेयर में धान, 27,712.54 हेक्टेयर में मक्का, 4223.83 हेक्टेयर में खरीफ दलहन, 433.22 हेक्टेयर में खरीफ तिलहन, 8653.88 हेक्टेयर में सब्जी और 5483.42 हेक्टेयर में गन्ना की फसल प्रभावित हुई।


कृषि विभाग की सर्वे रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। जिसमें धान की फसल की सर्वाधिक क्षति का आंकलन किया गया है। प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसके आधार पर किसानों से कृषि इनपुट की मांग की जा रही है। पहले बाढ़ से क्षति हुई तो अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक आंधी व लगातार मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद भी बारिश का क्रम जारी रहा था। इससे जिले की धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से खेतों में लगी मक्का, धान, दलहन तथा सब्जी की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। इससे किसान परेशान हैं। पशुपालक किसानों को पशु चारा के लिए भी परेशानी हो रही है। किसानों की खेतों में पूंजी फंस जाने से उनकी माथे पर लकीरें खींच आई हैं। अब वे आगे की खेती को लेकर चितित हैं। सबसे अधिक सरायरंजन में फसलों की हुई क्षति :
विभाग की मानें तो सरायरंजन प्रखंड में फसलों को ज्यादा क्षति हुई है। यहां बाढ़ के दौरान 9621 हेक्टेयर में फसल चौपट हुई है। सबसे कम क्षति की बात करें तो वह पूसा है। इस वर्ष पूसा के किसान बाढ़ की चपेट में नहीं आने से काफी खुश थे, लेकिन अक्टूबर की बेमौसम बरसात उनकी खुशी काफूर कर दी। बारिश से 1681 हेक्टेयर में फसल चौपट हुई। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार का कहना है कि बाढ़ व बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान के आकलन के लिए प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराया गया है। किस प्रखंड में कितने हेक्टेयर का हुआ नुकसान :
सरायरंजन में 9621, उजियारपुर में 9221.40, हसनपुर में 6522.3, विभूतिपुर में 6465.4, खानपुर में 5556.55, कल्याणपुर में 5468, सिघिया में 5412.77, मोहिउद्दीनगर में 5129, रोसड़ा में 4699.78, समस्तीपुर में 4380, पटोरी में 4159, शिवाजीनगर में 4043, मोरवा में 3774, बिथान में 3759.22, वारिसनगर में 3537, विद्यापतिनगर में 3445, मोहनपुर में 2995.48, ताजपुर में 2988, दलसिंहसराय में 2937, पूसा में 1681 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुआ है।

अन्य समाचार