मतदान केंद्रों पर महिला कर्मियों की होगी नियुक्ति

संसू, सिकटी (अररिया): सिकटी प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर इस बार महिला कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। सिकटी प्रखंड के बीस मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिकटी प्रखंड के बीस मतदान केंद्रों पर केवल महिला मतदान कर्मियों की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में पचास प्रतिशत महिलाओं के लिए पद आरक्षित है।चुनाव कराने के लिए कर्मी अधिक लगने के कारण महिला कर्मियों को भी निर्वाचन कार्य में लगाया जा रहा है।महिलाओं को ऐसे चिन्हित स्थानों पर लगा जाएगा जहां आवागमन, संचार व अन्य आधारिक संरचना आदि की सुविधा हो। इसके तहत प्रखंड मुख्यालय व उसके आसपास के मतदान केंद्रों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गर्भवती, बीमार, निशक्त और आवश्यक सेवाओं में शामिल महिला कर्मियों को पंचायत चुनाव की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। पहली बार चार पदो के लिए ईवीएम व दो पदों पर बैलेट के जरिऐ पंचायत चुनाव में होना है।सरपंच व पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा और वार्ड सदस्य,मुखिया, पंसस एवं जिला परिषद सदस्य पदों का चुनाव ईवीएम से होगा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सिकटी प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में चुनाव के लिये कम से कम 130 पीकअप वाहन की आवश्यकता है। पदाधिकारी ने बताया कि सिकटी प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिये 108 पीसीसीपी बनाये गये हैं।70 वाहन पोलिग पार्टी के लिए जरुरी है। सिकटी के सभी पंचायतों के लिये एक एक सेक्टर बनाये गये हैं।सिकटी प्रखंड के बरदाहा व सिकटी थाना में शराब कारोबारी पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है। दोनों थाना मिलाकर सैकड़ों लीटर शराब जब्त की गयी है। दोनों थाना में पंचायत चुनाव में खलल डालने वाले लोगों पर विशेष कार्रवाई धारा 107, 110 व सीसीए का प्रयोग किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कुछ प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की बात सामने आई है।उस पर आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।


अन्य समाचार