देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया मत्स्यगंधा का तट

जासं, सहरसा : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को दैनिक जागरण के सौजन्य से मत्स्यगंधा झील के तट पर देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान लगभग पांच हजार दीपों की रोशनी से झील जगमग करता रहा। दीपोत्सव में हिस्सा लेने के लिए शहर उमड़ पड़ा। हर कोई इस मौके का गवाह बनने को बेताब थे। कार्यक्रम की शुरूआत बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री डा. आलोक रंजन, सांसद दिनेशचंद्र यादव, जिलाधिकारी कौशल कुमार सहित अन्य अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद दीप जलाने की होड़ सी मच गयी। झील में दीपों को प्रवाहित किया जाने लगा। दीपक की रोशनी और आसमान में पूर्णिमा के चांद से माहौल मनमोहक बन गया। झील में प्रवाहित दीपों से झील की खूबसूरती और बढ़ गयी। इस दौरान युवा सेल्फी लेने में जुटे रहे। महिलाएं, बच्चों ने भी जमकर आनंद उठाया।


----
विभिन्न संगठनों के लोग हुये शामिल
----
दैनिक जागरण के कार्यक्रम में चिकित्सक डा. आइडी सिंह, डा. विजयशंकर, डा. जीतेंद्र सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अर्जुन दहलान, सचिव विवेक विशाल उर्फ सोनू, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जदयू के अक्षय झा, राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, भाजपा नेता शिवभूषण सिंह, विनय झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, राजीव कुमार सिंह राजू, श्वेतांबर गोलू, अर्जुन अवस्थी, राजीव रंजन साह, मनीष चौधरी, शक्ति गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जीतेंद्र भगत, जाप नेता नीतेंद्र सिंह नन्हें, खेल संघ के रौशन सिंह धोनी, अमन सिंह, जदयू नेता विपीन सम्राट, अभाविप के सुजीत सान्याल, मोनू झा, संवेदक संजय सिंह, राजेंद्र साह डब्लू, नव निर्माण मंच के अमन राठौर, मिठ्ठू सिंह, गुंजन सिंह, व्यवसायी रंजीत दास, भाजपा के फूल झा, अभिनव, भैरव झा, आजाद युवा विचार मंच शैलेश झा, पिकु मिश्रा, भाजपा युवा के प्रिस सिंह, सत्यम झा, रंजीत चौधरी आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार