बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चार बच्चों ने प्रस्तुत किया अपना शोध

संवाद सूत्र, मधेपुरा: 29वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चार बाल विज्ञानी ने वेबिनार के माध्यम से अपना शोध कार्य परियोजना प्रस्तुत किया। साइंस फार सोसाइटी के पूर्वोत्तर बिहार के जिला सह क्षेत्रीय समन्वयक कृष्ण कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर बिहार के आठ जिले में मधेपुरा, सहरसा, सुपौल अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी एवं दरभंगा के 50 बाल वैज्ञानिकों ने अपना शोध प्रस्तुत किया। इसका मुख्य विषय था सतत जीवन हेतु विज्ञान। इसके अंतर्गत पांच उप विषय और इस उप विषयों पर अलग-अलग बाल विज्ञानी ने अपना अनुसंधान किया और परियोजना के माध्यम से अपना शोध प्रस्तुत किया। जिला समन्वय ने बताया कि मधेपुरा के जगन्नाथ झवर कन्या उच्च विद्यालय बिहारीगंज के सिमर कुमारी ने राज्य की संस्कृति में पादप एवं जंतुओं का महत्व शीर्षक पर अपना शोध प्रस्तुत किया। एसबीजे एस उच्च विद्यालय उदाकिशुनगंज के शारदा मनी भारती ने टूटी सड़क एवं इंधन खपत पर अनुसंधान कर समाज और सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। नेशनल डीएवी स्कूल उदाकिशनगंज के हरि किशोर ने जैविक खेती के आधुनिक विकास पर सकारात्मक सुझाव दिए। होली क्रास स्कूल मधेपुरा के छवि कुमारी ने किसानों के लिए नए तरीके के सुरक्षात्मक ग्लोब्स बनाकर क्रांति लाने का कार्य किया है। आनलाइन प्रस्तुतीकरण में जिला शैक्षणिक समन्वयक सुनील कुमार, साधन सेवी हरिदेव कुमार, शिक्षक सोना कुमार रेणु, अमित कुमार सिंह, मोहम्मद साजिद अली मुख्य रूप से मौजूद थे।

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ होगा आंदोलन यह भी पढ़ें

अन्य समाचार