चार शराबी गिरफ्तार



संसू, जोगबनी(अररिया): जोगबनी पुलिस ने शनिवार की देर संध्या समकालीन अभियान के तहत भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी के टिकुलिया से चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति जोगबनी वार्ड नौ निवासी गुड्डू यादव, वार्ड 11 ललितपथ निवासी अविनाश दास,किसनगंज जिले के अर्जुन कुमार मंडल एवं जोगबनी के ही कृष्णा सहनी शामिल हैं।सबों को मेडिकल के बाद न्यायिक अभिरक्षा में अररिया भेज दिया गया है।इस सबंध में जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि शराब के नशे में गिरफ्तार व्यक्ति नेपाल से शराब पीकर आ रहा था।जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में अररिया भेज दिया गया है। मारपीट में चार घायल

संसू, जोगबनी(अररिया): जोगबनी के इंदिरा नगर वार्ड में नशा करने का विरोध पर पडोसी के बीच मारपीट में एक ही परिवार के चार सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज फारबिसगंज स्थित रेफरल अस्पताल में चल रहा है।घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने जोगबनी थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपित किया है।मामले की सूचना पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। गांजा के साथ एक गिरफ्तार
संसू, जोगबनी(अररिया): सीमावर्ती मोरंग जिला के रंगेली में स्थानीय इलाका प्रहरी कार्यालय के पुलिस जवानों ने शक के आधार पर शनिवार की देर संध्या एक टेंपो से जांच के दौरान 16 किलो गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में इलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली से मिली जानकारी अनुसार शनिवार के रात रंगेली के विशाल चौक पर गस्ती दल ने शक के आधार पर टेम्पू संख्या को 1 ह 4802 को जांच किया जहां यह सफलता मिली। पुलिस टेंपो चालक बुद्धराज राई को गिरफ्तार कर पूछ ताछ व आगे की करवाई कर रही है ।

अन्य समाचार