फायरिग प्रतियोगिता में टीपी कालेज के अन्नु को प्रथम स्थान

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर(मधेपुरा) बीएन मंडल विवि अंतर्गत टीपी कालेज की अन्नु कुमारी ने बरौनी ट्रेनिग कैंप के फायरिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अन्नू कालेज में स्नातक की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट भी हैं। बताया गया कि प्रतियोगिता में सभी कैडेट्स को पांच - पांच फायर करना था। इसमें अन्नू ने सभी गोली मात्र दो सेंटीमीटर के अंदर पूरे निशाने पर दागा। इस तरह उन्होंने लगभग पांच सौ पुरूष एवं महिला कैडेट्स को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस बाबत कैंप एडज्यूटेंट लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने बताया कि अन्नु का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। अन्नु ने फायरिग के अलावे खो-खो में भी शानदार प्रदर्शन की। उन्होंने ने कप्तानी करते हुए अपने कंपनी (टीम) को विजेता बनाया। ड्रामा प्रतियोगिता में इसने अपनी टीम को लीड करते हुए शहीद भगत सिंह के कहानी पर अभिनय किया और ड्रामा में उप विजेता रही। अन्नु की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा के. पी. यादव, अर्थपाल डा ए. के. मल्लिक, गणित विभागाध्यक्ष डा एम. एस. पाठक, सिडिकेट सदस्य डा जवाहर पासवान, जनसंपर्क पदाधिकारी डा सुधांशु शेखर एवं एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं। खाद बीज व्यवसायी के कर्मचारी को बदमाशों ने मारी गोली

सहरसा मधेपुरा एनएच 107 का निर्माण कार्य मार्च तक होगा पूरा : सांसद यह भी पढ़ें
संवाद सूत्र आलमनगर (मधेपुरा): पुरेनी थाना क्षेत्र के करामा वासुदेवपुर मार्ग में आलमनगर के खाद बीज व्यवसायी के कर्मचारी को गोली मार कर बदमाशों ने रुपया लूट लिया। गोली लगने से व्यवसायी का कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से
आलमनगर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना सोमवार के शाम की है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बासुदेवपुर करामा सड़क के बगीचा के पास दो बाइक पर सवार हथियार से लैस चार बदमाशों ने खाद बीज व्यवसायी के कर्मचारी का बाइक ओवरटेक कर रुकवाया एवं डिक्की से जबरन रुपया निकालने लगा। रुपया लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दिया एवं हथियार लहराते हुए भाग गया। गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर पहुंचाया। जहां उसकी पहचान आलमनगर के महावीर ट्रेडर्स के कर्मचारी मंटू कुमार मंडल रूप में किया गया। घायल का प्राथमिक उपचार चिकित्सकों के द्वारा करने के उपरांत पेट में गोली फंसे होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। डीएसपी उदाकिशुनगंज ने बताया कि बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारा गया है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है। जख्मी के होश में नहीं आने की वजह से लूट की राशि का पता नहीं चल सका है।

अन्य समाचार