उदाकिशुनगंज में थम गया प्रचार का शोर, कल होगा मतदान



संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में 29 नवंबर को होने पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को प्रचार अभियान थम गया है। प्रचार शनिवार शाम पांच बजे तक चला। अब प्रत्याशियों के पास लोगों को रिझाने के लिए एक दिन का वक्त रह गया है।
अब प्रत्याशी बिना भोंपू और बैलेट के घर-घर जाकर लोंगो से वोट मांगेंगे। करीब एक माह तक गांव में भोंपू का शोर सुनाई देने के बाद अब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। निवर्तमान जनप्रतिनिधि जहां पूर्व के काम के आधार पर वोट मांगते नजर आए। वहीं नए प्रत्याशी निवर्तमान के काम को नाकाफी बताते रहे। पक्ष विपक्ष के बीच एक दूसरे को कम बताने का सिलसिला जारी रहा। हर कोई अपनी तरह से जीत के कोशिश में लगे रहे। यद्यपि मतदाता खुलकर किसी प्रत्याशी के सामने नहीं आया। मतदाता हर प्रत्याशी को मत देने का भरोसा देते रहे। मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशी को परेशान कर रखा। अभी भी प्रत्याशियों के मन में मत को लेकर कई तरह का भय सता रहा है। अब तो 29 नवंबर को मतदाता प्रत्याशियों के किस्मत वोट देकर करेंगे।

1663 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला इस प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए 1663 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे है। प्रखंड क्षेत्र के मुखिया पद के 12 सीट के लिए 59 पुरुष और 43 महिला सहित 102, सरपंच पद के 12 सीट के लिए 46 पुरुष और 47 महिला सहित 93, पंचायत समिति सदस्य पद के 17 सीट के लिए 58 पुरुष और 55 महिला सहित 113, वार्ड सदस्य पद के 164 सीट के लिए 443 पुरुष और 490 महिला सहित 993, पंच सदस्य के 164 सीट के लिए 116 पुरुष और 269 महिला सहित 385, जिला परिषद के दो सीट के लिए 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। बहरहाल चुनाव को लेकर चहल पहल जारी है।
मतदान पर टिकी निगाहे सबकी निगाह मतदान की तिथि पर टिका हुआ है। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में पहले 16 पंचायत हुआ करता था। इस बार चार पंचायत नगर परिषद में परिवर्तित हो गया है। इस वजह से 12 पंचायत में ही चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी मुक्कमल तैयारियां की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात केसरी ने बताया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।
दाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायत में होने वाले चुनाव लेकर कुल 168 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें मूल मतदान केंद्र की संख्या 164 और सहायक मतदान केंद्रों की संख्या चार है, जबकि दो चलंत मतदान केंद्र भी शामिल है। पंचायत को 14 सेक्टर में बांटा गया है। वही 86 पीसीसीपी बनाए गए है। मुखिया के 12 पंचायत समिति सदस्य के 17 जिला परिषद सदस्य के दो सीट के लिए चुनाव होना है। प्रखंड में 164 वार्ड है। 90891 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव में 90891 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रखंड के 12 पंचायत में चुनाव हो रहा है। जहां 47 हजार एक सौ 33 पुरुष और 43 हजार सात सौ 58 महिला मतदाता है। अनुमंडल मुख्यालय के एसबीजेएस हाई स्कूल पर से मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों को चुनाव में प्रयोग होने वाले सामग्री देकर भेजा गया। इसमें करीब एक हजार आठ मतदान कर्मियों को लगाया गया है। चुनाव कर्मी को डिस्पैच के वक्त एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभात केसरी मौजूद थे।

अन्य समाचार