पंचायत चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में 29 नवंबर को होने वाले चुनाव लेकर सबकी निगाह टिकी हुई है। यहां पर कई दिग्गज चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं, जहां उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। शह और मात के खेल में कौन बाजी मारेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा। बहरहाल कयासों का दौर जारी है।

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 पूर्वी से निवर्तमान जिप सदस्य रीना जायसवाल फिर चुनाव मैदान में है। वह मंजौरा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल जायसवाल की पत्नी है। वहीं इसी पंचायत के पूर्व मुखिया जदयू के नेता उपेंद्र मेहता, आलोक यादव और प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना यादव की पत्नी चुनाव मैदान में है। पश्चिमी जिप क्षेत्र संख्या 18 से निवर्तमान जिप सदस्य अमन कुमार यादव फिर से चुनाव मैदान में है। वहीं इस क्षेत्र से पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीला देवी और भाजपा के दिग्गज नेता अरविद सिंह चुनाव मैदान में है। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अहद नयानगर पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार है। वहीं जौतेली से बबलू सिंह की पत्नी निवर्तमान मुखिया अर्चना देवी, पूर्व मुखिया अफसाना बेगम , पिपरा करौती पंचायत से निवर्तमान मुखिया की बहु आदि की प्रतिष्ठा दांव पर है। सबकी नजर मधुबन पंचायत पर सबसे हाट सीट मधुबन पंचायत का बना हुआ है। यहां पर जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता की पत्नी कुमुद कुमारी की प्रतिष्ठा दांव पर है। पूर्व विधायक के बेटे प्रभाष कुमार उर्फ पिटू मेहता टक्कर दे रहे। यहां पर संघर्ष त्रिकोणात्मक है। यहां मुखिया का पद प्रतिष्ठा का बना हुआ है। जिस पर सभी की निगाहें है।
उदाकिशुनगंज में थम गया प्रचार का शोर, कल होगा मतदान यह भी पढ़ें

अन्य समाचार