चौसा की 13 पंचायतों में 383 प्रतिनिधियों को चुनेंगे वोटर



संवाद सूत्र, मधेपुरा : चौसा प्रखंड में 10वें चरण के तहत आठ दिसंबर को मतदान होगा। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। चार स्तरों पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी दंडाधिकारियों को उनके कार्यों की जानकारी दे दी गई है। प्रत्येक पंचायत में पंचायत स्तर पर कलस्टर प्वाइंट निर्धारित किया गया है। जहां सुरक्षित ईवीएम व मास्टर ट्रेनर तैनात रहेंगे, जिन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग में लाया जाएगा। मतदान के सफल संचालन व विधि व्यवस्था संधारण के लिए सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सुरक्षित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मतदान के एक दिन पूर्व यानी सात दिसंबर को अपने-अपने आवंटित सेक्टर से संबद्ध सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर यह सुनिनिश्चित कर लेंगे कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी हो गई है। अगर किसी प्रकार की कमियां है तो तुरंत निर्वाची पदाधिकारी को सूचित कर व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 06476-222220 व 222904 पर देंगे। निर्वाची पदाधिकारी सूचना प्राप्त करने के बाद प्रतिवेदित कमियों का निराकरण तुरंत कराएंगे।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू बताया कि चौसा प्रखंड के 13 पंचायतों में 383 पंचायत प्रतनिधियों के लिए मतदान होगा, आंकडे़ निम्न हैं।
पद : संख्या जिला परिषद सदस्य : 02 मुखिया : 13 सरपंच : 13 पंचायत समिति सदस्य : 17 वार्ड सदस्य : 169 पंच : 169 कुल संख्या : 383
डीडीसी को बनाया गया सुपर जोनल दंडाधिकारी शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण के लिए सुपर जोन बनाया गया है। डीडीसी नीतीन कुमार सिंह को सुपर जोनल दंडाधिकारी व एसडीपीओ अजय नारायण यादव को पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

अन्य समाचार