आज हर जगह लगता है भारत माता का जयकारा : नीरज

जासं, सहरसा। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर में पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं के समन्वय का पाठ पढ़ाया गया।

अंतिम दिन के सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन नीरज कुमार बबलू ने कहा कि भारत में 2014 से पहले कभी भी देश में विपक्षी पार्टियों द्वारा भारत मां की जयकारे नहीं लगाये जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद भारत माता की जयकारे हर जगह लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल में कांग्रेस की सरकार कुछ भी कार्य नहीं कर सकी। किया सिर्फ घोटाला ही किया गया। लेकिन भाजपा के आने के बाद सबका साथ सबका विकास हो रहा है। सरकार ने 370 हटाया, रामलला मंदिर का निर्माण कराया, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक खत्म कराया, कोरोना काल में वैक्सीन का निर्माण कर लोगों को लगवाया गया। उन्होंने कहा कि हमलोग आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। पूरे विश्व में भारत की ताकत का एहसास प्रधानमंत्री ने दिला दिया है। आज भारत विश्व गुरु बनने की तरफ जा रहा है।
प्रखंड प्रमुख चुनाव को लेकर दांव-पेंच का खेल जारी यह भी पढ़ें
भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह के संचालन में आयोजित शिविर में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने संगठन पर चर्चा की। कहा कि संगठन के बदौलत ही कार्यकर्ता आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी मीठी वाणी से ही हम किसी को खुश कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा. शशांक सुमन विक्की, विनय ठाकुर, कन्हैया, राजेश गुप्ता, टिकू सिन्हा, अतुल्य पाराशर, शक्ति गुप्ता, भागेश्वर, जुगल भिमसेरिया, जयप्रकाश दास, अंकित कुमार, सुमित सिन्हा, विमल यादव, संजीव, अमित केसरी आदि को पाग चादर से मंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा, मदन प्रसाद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डा. रविद्र सिंह, जिला प्रवक्ता विनय झा, कैप्टन गौतम कुमार, शशि शेखर सम्राट, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश दास, युगल भीमशेरिया, जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, जिला मीडिया प्रभारी शशांक सुमन विकी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक बजरंग गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी रंजीत चौधरी, चुनाव सेल सह संयोजक सागर सुमन , डा. विजय शंकर, सुरेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष भैरव झा, जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, सुमित सिन्हा, सिकु सिन्हा, युवा मोर्चा प्रवक्ता शक्ति गुप्ता, नगर महामंत्री तरुण कुमार दास, चुनाव सेल संयोजक कुमार श्वेतांबर, अंकित सिंह राजपूत, भाजपा महिला अध्यक्ष रिक देवी, कुश मोदी,अमित आनंद,मनीष गुप्ता, पन्नालाल साह आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार