फुटपाथ नहीं बनने से खतरनाक हुई शहर की सड़कें

संवाद सूत्र, सहरसा। शहर की कई सड़कें जानलेवा बनती जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों में बनी पक्की सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। पथ निर्माण विभाग की देखरेख में बनी सड़क का फुटपाथ नहीं बनाया गया। करोड़ों की लागत से बने पक्की सड़क के दोनों ओर फुटपाथ नहीं बन सका। जबकि फुटपाथ पर फेबर ब्लाक लगाया जाना था। शहर के प्रशांत सिनेमा रोड, बस स्टैंड रोड, गंगजला चौक, नगरपालिका चौक सहित अन्य कई जगहों पर बनी सड़क लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। हर दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। विशेषकर बाइक सवार व ई रिक्शा सवार इसके शिकार होते हैं।

प्रखंड प्रमुख चुनाव को लेकर दांव-पेंच का खेल जारी यह भी पढ़ें
शहर के प्रशांत सिनेमा रोड निवासी मनोज गुप्ता ने रोषपूर्ण स्वर में कहा कि पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी लेकिन अब तक फुटपाथ नहीं बनाया गया। सड़क किनारे तीन फीट गड्ढा बन गया है। इसमें रोज कोई न कोई बाइक सवार व ई रिक्शा गिरते रहते हैं और लोग चेाटिल भी होते हैं। विभाग ने शिकायत के बाद सड़क किनारे लाल झंडा लगा दिया था। जो एक दो दिन में ही हट गया। दुकानदारों की भी समस्या बढ़ गयी है। ग्राहक दुकान पर कम आने लगे हैं। एक तो ग्राहक को अपनी बाइक सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ती है। ऐसे में जाम की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। शहरवासियों ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से सड़क किनारे फुटपाथ बनाए जाने की मांग की है। जिससे घट रही घटना पर रोक लग सके।

अन्य समाचार