वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना

संवाद सहयोगी, किशनगंज : अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। सोमवार को टाउन थाना के सामने लिक रोड पर अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान बिना हेलमेट व ट्रिपल लोडिग फर्राटा भर रहे बाइक चालकों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई और उनसे जुर्माना वसूला गया।

वाहनों के कागजात की जांच के दौरान कागजात नहीं पाये जाने पर जुर्माना वसूला गया। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। दूर से ही पुलिस को वाहनों की जांच करता देखकर कई वाहन चालकों ने पतली गली से निकल लेना ही बेहतर समझा। थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना यह भी पढ़ें
------- पौआखाली पुलिस ने पवना पुल पर चलाया वाहन जांच अभियान संसू, पौआखाली (किशनगंज) : मद्य निषेध एवं अवांछित गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पौआखाली पुलिस ने पौआखाली डे मार्केट रोड स्थित पवना पुल पर सोमवार की शाम सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। दर्जनों वाहनों की कागजातों को देख डिक्की की तलाशी लेकर हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां के नेतृत्व में एएसआई संजय कुमार ने गश्ती दल के साथ वाहन चेकिग अभियान चलाया। वहीं पुलिस द्वारा किए गए वाहन जांच से बिना वैध कागजातों के वाहन चलाने वालों में हड़कंप रहा। कई वाहन चालक दूर से ही वाहन की दिशा मोड़कर निकलते दिखे। पौआखाली थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी एवं अवांछित गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पवना पुल पर चार पहिया, तीन पहिया व दो पहिया सहित अन्य वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को शराब का सेवन कर वाहन न चलाने को लेकर सख्त चेतावनी भी दी गई। उन्होंने बताया कि अवैध शराब और सड़क पर अवांछित गतिविधियों को लेकर पुलिस सख्त है। अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

अन्य समाचार