हर्ष फायरिग करना पड़ा महंगा, बंदूक जब्त

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खटहा गांव में हर्ष फायरिग को लेकर गोगरी पुलिस ने एक दोनाली लाइसेंसी बंदूक व गोली जब्त किया है। गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के मुताबिक खटहा गांव में बीते पांच दिसंबर को उस गांव के विजय यादव की पुत्री की शादी की थी। इस शादी में विजय यादव की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिग किया गया। जिससे किसी को भी नुकसान पहुंच सकता था। हर्ष फायरिग करने में दो लोग थे। जिसमें एक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। हर्ष फायरिग के मामले में गृह मालिक ने बताया कि उन्होंने किसी को भी हर्ष फायरिग करने के लिए नहीं कहा था। हालांकि यह बंदूक लाइसेंसी है। लेकिन इस बंदूक को लाने, ले जाने व फायरिग करने के लिए बंदूक मालिक द्वारा अधिकृत भी नहीं किया गया था। हर्ष फायरिग में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है। इस मामले में बंदूक के साथ लाइसेंस बुक और 15 कारतूस जब्त किया गया है। ----- पुलिस पर हमला मामले की तीन आरोपित गिरफ्तार


संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): बेलदौर पुलिस ने पुलिस पर हमला मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपित पनसलवा गांव के हैं। आरोपितों में कारे सिंह उर्फ कारे लाल उर्फ शशि कुमार, पिटू सिंह एवं सुधांशु कुमार हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला मामले के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य समाचार