रविवार का दिन सबसे ठंडा, सर्दी का पारा रिकार्ड 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

समस्तीपुर। समस्तीपुर में सर्दी का सितम जारी है। न्यूनतम पारा हर दिन एक नया रिकार्ड बना रहा है। रविवार को इस साल का सबसे न्यूनतम पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस कारण आज का दिन सबसे अधिक ठंडा साबित हुआ। बीते 48 घंटों से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में पछुआ हवा निरंतर बह रही है। इसकी वजह से ठंड अधिक महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने कहा कि ठंड अभी और बढ़ेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है। पछुआ हवा का प्रकोप अभी रहेगा। सुबह -शाम कनकनी भी रहेगी। सामान्य जनजीवन ठंड से परेशान हो रहा है। फुटपाथी दुकानदारों, रिक्शा ठेला चालकों, गरीब-गुरबों के लिए सर्द रात काटना बड़ी कष्टदायक बन गई है। शहरी क्षेत्र में अभी तक अलाव जलना शुरू नहीं हुआ है।

प्रमुख और उपप्रमुख के चुनाव को लेकर शुरू हो गई गतिविधि यह भी पढ़ें
सर्दी से कई की तबियत खराब घरों में कई लोग ठंड की वजह से बीमार हो रहे हैं। सर्दी जुकाम और बदन दर्द की समस्या आम हो गई है । छोटे-छोटे बच्चे ठंड से बीमार पड़ रहे हैं। इस बीच चिकित्सकों ने ठंड को देखते हुए छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की अच्छी तरह से देखभाल करने की सलाह दी है। छोटे बच्चों गर्म कपड़ा पहना कर रखने की सलाह दी गई है।
----
पशुओं के लिए भी चिता का विषय
ठंड की वजह से पशुपालकों की भी परेशानी बढ़ी हुई है। शहर में खुले में घूमने वाले मवेशी ठंड की चपेट में आ रहे हैं। गांव-देहात में पशुपालक भी अपने जानवरों को लेकर सतर्क हो गए हैं।
इनसेट
ठंड के मौसम में हड्डियों और जोड़ों में दर्द का रखें खास ख्याल, गर्म पानी से स्नान करना फायदेमंद
फोटो : 17 एसएएम 11 जागरण संवाददाता, समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कई इंफेक्शन्स के साथ हड्डियों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ खासकर महिलाओं में यह दिक्कत आम हो जाती है। जैसे-जैसे कंपकंपाने वाली ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों में जोड़ों के दर्द की परेशानियां भी बढ़ने लगती है। ठंड के मौसम में लोग फि•ाकिल एक्टिविटी गर्मियों के मुकाबले कम करते हैं। जिससे हड्डी अकड़ने के साथ कमजोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन-डी हड्डियों की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। इनसेट दिन और रात के तापमान में हुई गिरावट
पूसा, संस : रविवार को अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री के आसपास रहा वहीं रात का तापमान करीब 7 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में ज्यादा सर्तकता बरतने की जरूरत है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि सुबह और रात में हल्का कुहासा देखे जा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सामान्यत: इसे 23.08 होना चाहिए। न्यूनतम तापमान 7.3 रहा जबकि सामान्य रूप से 8.9 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए। मौसम विभाग ने कहा है कि औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में सर्द वाली पछिया हवा चलने से ठंढ़ और कनकनी बरकरार रहने का अनुमान है।

अन्य समाचार