कल से 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद

जागरण संवाददाता, खगड़िया: सोनपुर मंडल के कुरसेला एवं कोसी ब्लाक हट में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नान-इंटरलाकिग कार्य के शुरू होने के कारण कटिहार होते हुए खगड़िया स्टेशन से गुजरने वाली 11 जोड़ी गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए है। आगामी 24 से 28 दिसंबर तक रहेगी ये 11 जोड़ी ट्रेन रद

1. 03315 कटिहार-समस्तीपुर का परिचालन 24.12.2021 से 28.12.2021 तक नहीं होगा।
2. 03316 समस्तीपुर-कटिहार का परिचालन 24.12.2021 से 28.12.2021 तक नहीं होगा।
3. 05263 कटिहार-समस्तीपुर का परिचालन 26.12.2021 से 28.12.2021 तक नहीं होगा।

4. 05264 समस्तीपुर-कटिहार का परिचालन 26.12.2021 से 28.12.2021 तक रद रहेगी।
5. 05275 सहरसा-समस्तीपुर का परिचालन 24.12.2021 से 26.12.2021 तक रद रहेगी।
6. 05276 समस्तीपुर-सहरसा का परिचालन 24.12.2021 से 26.12.2021 तक ठप रहेगा।
7. 05291 सहरसा-समस्तीपुर का परिचालन 24.12.2021 से 26.12.2021 तक नहीं होगा।
8. 05292 समस्तीपुर-सहरसा का परिचालन 24.12.2021 से 26.12.2021 तक रद रहेगी।
9. 05277 सहरसा-समस्तीपुर का परिचालन 24.12.2021 से 26.12.2021 तक नहीं होगा।
10. 05278 समस्तीपुर-सहरसा का परिचालन 24.12.2021 से 26.12.2021 तक रद रहेगी।
11. 15713 कटिहार-पटना एक्सप्रेस का परिचालन 26.12.2021 को नहीं होगा।
12. 15714 पटना-कटिहार एक्सप्रेस का परिचालन 26.12.2021 को नहीं होगा।
इसके साथ ही 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस का परिचालन 25.12.2021 को, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस का परिचालन 24.12.2021 को, 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस का परिचालन 25.12.2021 को, 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस का परिचालन 26.12.2021 को, 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन 22.12.2021 को नहीं होगा। 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन 24.12.2021 को नहीं होगा। 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन 23.12.2021 को, 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस का परिचालन 25.12.2021 को, 13163 सियालदह-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन 25.12.2021 को और 13164 सहरसा-सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन 26.12.2021 को नहीं होगा।

अन्य समाचार