पंचायतों में उपमुखिया व उपसरपंच का हुआ चुनाव

संसू, सोनवर्षा राज (सहरसा) : मुख्यालय स्थित सर हरिवल्लभ माडल विद्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र के लगमा, शाहपुर, विराटपुर व खजुराहा पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य तथा पंच का शपथ ग्रहण कराया गया। लगमा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया प्रिया सिंह, शाहपुर पंचायत के मुखिया राजकिशोर पासवान, विराटपुर पंचायत की मुखिया मुसरत खातुन, खजुराहा पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी को वरीय उपसमाहर्ता कुमार आलोक की मौजूदगी में बीडीओ कैलाशपति मिश्र द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान शराब सेवन नही करने की भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण उपरांत उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव परिणाम में लगमा से उप मुखिया पद पर विभा देवी व खजुराहा पंचायत से संझिया देवी तथा उपसरपंच पद पर अरुण कुमार झा व विराटपुर पंचायत से मिथिलेश सिंह निर्विरोध चुने गये। विराटपुर पंचायत से बबिता देवी, शाहपुर पंचायत से खुशबू देवी, उपसरपंच पद पर विशुनदेव यादव, खजुराहा पंचायत से संजू देवी विजयी घोषित की गई। मौके पर सीओ उदयशंकर मिश्र, एमओ घनानंद, आईटी सहायक अभिषेक कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।


संसू ,महिषी (सहरसा): प्रखंड सभागार में पर्यवेक्षक अनीष कुमार सिन्हा और बीडीओ विनय मोहन झा की उपस्थिति में बघवा ,बीरगांव ,मनोवर ,तेलवा पश्चिमी ,तेलवा पूर्वी एवं भेलाही पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया ,वार्डसदस्य ,सरपंच एवं पंच को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। बघवा पंचायत से उपमुखिया पद के लिए सिकंदर पासवान एवं उपसरपंच में राजेन्द्र यादव को निर्विरोध चयन हुआ। बीरगांव पंचायत से उपमुखिया पद पर मदन राय ने अपने प्रतिद्वंदी श्यामसुन्दर राय को चार मतों से पराजित किया। उपसरपंच पद से बिन्देश्वरी राय निर्विरोध निर्वाचित हुए। मनोवर पंचायत से उपमुखिया पद से सबिना खातुन और जफर ईमाम के बीच बराबर मत मिलने के बाद लाटरी से सबिना खातुन चुनी गई। उपसरपंच में नसीमा ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार यादव को दो मत से पराजित किया। तेलवा पश्चिमी पंचायत से उपमुखिया पद संतोष कुमार सुमन निर्विरोध निर्वाचित किए गए। उपसरपंच पद से ममता ने अपने प्रतिद्वंदी को तीन मत से पराजित कर निर्वाचित हुई। तेलवा पूर्वी पंचायत से उपमुखिया पद के लिए सनाउल्ला अंसारी ने दो मत से अब्दुल मतिम को पराजित किया। भेलाही पंचायत में उपमुखिया पद पर क्यामुद्दीन निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपसरपंच पद पर जुलेखा खातुन ने अपने प्रतिद्वंदी बाबा दाय को दो मत से पराजित किया।
संसू, सौरबाजार (सहरसा) : प्रखंड सभा भवन में शुक्रवार को तीन पंचायत के उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न हुआ। गम्हरिया पंचायत से गमीरा देवी, खजुरी पंचायत से मीरा देवी, बैजनाथपुर पंचायत से विनोद कुमार उपमुखिया बने। गम्हरिया पंचायत से संजीव कुमार, खजुरी पंचायत से रीना कुमारी, बैजनाथपुर पंचायत से रेणु कुमारी उपसरपंच बनीं।
नवहट्टा (सहरसा): हाटी एवं कासिमपुर पंचायत में उप मुखिया एवं उप सरपंच पद पर चुनाव कराया गया। हाटी पंचायत में उपमुखिया पद के लिए बुच्ची दाय चुनी हुई। कासिमपुर पंचायत में रिकु देवी उपमुखिया बनीं। हाटी में उपसरपंच पद पर सत्य नारायण मिश्र निर्वाचित हुए । कासिमपुर पंचायत में अशोक यादव उपसरपंच बने। बीडीओ जितेंद्र कुमार सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया।

अन्य समाचार