बारिश व बढ़ी ठंड से गेहूं फसल को होगा फायदा

जागरण संवाददाता, खगड़िया। बीते दो दिनों से हुई हल्की बारिश के साथ बढ़ी ठंड से भले आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी हो, परंतु आम किसानों को इससे फायदा मिलेगा। फसलों को इससे लाभ मिलेगा। मंगलवार रात और बुधवार दिनभर हुई बारिश ने रबी फसलों को काफी फायदा पहुंचाया है। बुधवार को अच्छी बारिश होने से गेहूं व मक्का किसान को खेतों में सिचाई करने की आवश्यकता अब नहीं रही। वहीं बारिश होने के बाद खेतों में कीटों का प्रभाव भी कम होगा। जिससे फसलों को फायदे के साथ किसानों को सिचाई के खर्च में फायदा मिला है। वहीं बारिश के साथ बढ़ी ठंड से गेहूं फसल को फायदा है। गेहूं फसल के लिए अधिक ठंड होना फायदेमंद माना जाता है। इससे फसल पुष्ट होने के साथ उत्पादन अधिक होता है। अन्य फसलों को भी बारिश से फायदा हुआ है।

फल-फूल रहे फर्जी नर्सिंग होम, पर नहीं हो रही कार्रवाई यह भी पढ़ें
आलू फसल के झुलसा रोग में मिलेगा फायदा
बारिश के साथ बढ़ी ठंड से आलू की फसल को भी फायदा हुआ है। बारिश से आलू की फसल में अब सिचाई की आवश्यकता नहीं रही। वहीं आलू के झुलसा रोग में भी बारिश से फायदा मिलेगा। इस रोग का प्रभाव कम होगा।
कोट
बारिश की संभावना के साथ दो दिनों तक बारिश हुई। अभी एक दिन और बारिश होने की संभावना है। हल्की व मध्यम बारिश होने से रबी फसल को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। फिलहाल खेतों में सिचाई की आवश्यकता नहीं रही। आलू के झुलसा रोग में भी फायदा होगा। ठंड का बढ़ना गेंहू फसल के लिए फायदेमंद है।
डा. पूजा कुमारी, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया।

अन्य समाचार