शपथ ग्रहण के अंतिम दिन नौ पंचायत ने निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

जागरण टीम, जमुई: पंचायत प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह के अंतिम दिन जिले के पांच प्रखंड के नौ पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों शुक्रवार को संबंधित प्रखंड मुख्यालय में शपथ दिलाया गया। इस दौरान उपमुखिया और उपसरपंच का चुनाव भी कराया गया।

--
सोनो : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड के किसान भवन में गन्दर व दहियारी पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में बीडीओ ममता प्रिया ने इन्हें पद और गोपनीयता के साथ शराब बंदी की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का निर्वाचन हुआ। गोसिया खातून प्रतिद्वंदी उपेंद्र यादव को वोटिग में पराजित कर गन्दर पंचायत की उपमुखिया बनी। यहां गोसिया खातून को 10 व प्रतिद्वंदी उपेंद्र यादव को चार वोट प्राप्त हुआ। दहियारी पंचायत से सोनी वर्णवाल सात वोट लाकर पंचायत की उप मुखिया बनी। यहां इनके प्रतिद्वंदी कारू ठाकुर को पांच वोट मिला। उप सरपंच के लिए गन्दर पंचायत में चंदन कुमार व लोचन यादव के बीच वोटिग हुआ। चंदन कुमार नौ वोट लाकर पंचायत के उपसरपंच निर्वाचित हुए। यहां इनके प्रतिद्वंदी लोचन यादव को चार वोट मिला। दहियारी पंचायत से रीता देवी निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुई। इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र कुमार वर्मा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कुमार संजय, रमन प्रताप, प्रणव शेखर, सुमन कुमार, भास्कर वर्णवाल आदि मौजूद थे।
केंद्र के सहयोग से बिहार बन रहा है आत्मनिर्भर : मृत्युंजय झा यह भी पढ़ें
-- बरहट : प्रखंड कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को शपथ ग्रहण के अंतिम दिन कटौना पंचायत के ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया गया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों प्रेक्षक सह अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रकाश कुमार रजक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मौजूद बीडीओ चंदन कुमार द्वारा जनप्रतिनिधियों को शराबबंदी को लेकर शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव भी कराया गया। कटौना पंचायत के उपमुखिया पद पर वार्ड नंबर चार के चंदन मांझी निर्वाचित हुए। चंदन मांझी को कुल सात मत प्राप्त हुआ, जबकि उनके प्रतिद्वंदी वार्ड नंबर दो की फूलवंती देवी को चार मत से संतोष करना पड़ा, जबकि चार मत रद किया गया। उप सरपंच पद पर वार्ड नंबर नौ के हरखू पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुए। हरखू पासवान लगातार तीसरी बार कटौना पंचायत के उपसरपंच पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
--
चकाई : शपथ ग्रहण समारोह के अंतिम दिन किसान भवन चकाई में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गा शंकर प्रसाद ने नावाडीह सिल्फरी एवं रामचंद्रडीह पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर रामचंद्रडीह पंचायत के उप मुखिया पद पर संध्या देवी एवं उप सरपंच पद पर परमानंद राय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नावाडीह सिल्फरी में उप मुखिया पद पर मोतीलाल हेंब्रम एवं बीबी फातिमा खातून को सात-सात मत प्राप्त हुआ इसके बाद जिला से आए पर्यवेक्षक जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार ने लाटरी के माध्यम से निर्णय कराया। लाटरी द्वारा मोतीलाल हेंब्रोम उप मुखिया पद पर काबिज हुए। उप सरपंच पद पर सरिता देवी ने सात मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी ललिता को एकमत से पराजित किया।
--
गिद्धौर : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को चौथे दिन नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह बीडीओ अजय कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अपराजिता सुमन की देखरेख में विधिवत संपन्न कराया गया। शपथ ग्रहण के अंतिम दिन निर्धारित समय पर कोल्हुआ एवं मौरा पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कोल्हुआ पंचायत से उप मुखिया पद पर पंपी कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुई। उप सरपंच पद पर विक्की कुमारी निर्वाचित हुई। मौरा पंचायत के उप मुखिया पद के लिए चुनाव कराया गया। आरती कुमारी आठ मतों से निर्वाचित घोषित की गई। उप सरपंच पद पर निर्विरोध हलीम अंसारी निर्वाचित हुए।
--
झाझा : प्रखंड के दो पंचायत खुरंडा एवं टेलवा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच को प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार ने शपथ दिलाया। साथ ही उपमुखिया एवं उप सरपंच का चुनाव कराया। उन्होंने बताया कि खुरंडा उपमुखिया पद पर सुनील कुमार यादव ने पांच एवं चंदन कुमार रजक ने चार मत प्राप्त किया, जबकि छह मत अवैध घोषित की गई। उप मुखिया पद पर सुनील कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। उप सरपंच पद पर दिनेश्वर यादव ने चार एवं देवंती देवी को नौ मत प्राप्त हुआ। दो मत अवैध घोषित हुआ। देवंती देवी उप सरपंच घोषित की गई। टेलवा पंचायत के उपमुखिया पद पर इस्तार मियां ने आठ एवं यशोदा देवी को सात मत प्राप्त हुआ। इस्तार मियां उप मुखिया घोषित किए गए। उप सरपंच पद पर अनुप प्रसाद को एक, टुन्नू चौधरी को छह एवं मु. मनीर को सात मत प्राप्त हुआ। मु. मनीर को उप सरपंच घोषित किया गया।

अन्य समाचार