पंचायतों में विकास योजनाओं के संचालन को लेकर आमसभा

संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल): पंचायतों में विकास योजनाओं के संचालन को लेकर जीपीडीपी के तहत गुरुवार को दूसरे और अंतिम ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मुरली पंचायत में मुखिया विजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में पंचायत रोजगार सेवक मनीष कुमार, समिति सदस्य मु. मुर्तजा आलम, उमेश गुप्ता, जयप्रकाश यादव, बबलू पांडे, मनीष कुमार, वार्ड सदस्य फूलो देवी, निक्की पांडे, उप मुखिया गीता देवी, योगेंद्र राम, मंजू देवी, युगो देवी, श्यामला देवी, प्रमोद मिश्र, महा कांत झा, दुखी सूतिहार सहित काफी संख्या में लोग शरीक थे। ग्राम सभा में विभिन्न वार्ड से चयनित योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। पंचायत भवन पिपराखुर्द के प्रांगण में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता मुखिया राजेंद्र साह ने की। आम सभा में पर्यवेक्षक राजकुमार कुसियैत, लेखापाल अश्विनी कुमार, कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार भारती, विकास मित्र निर्मला देवी, रोजगार सेवक अभिषेक आनंद, आवास सहायक राजन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सत्यनारायण शर्मा, प्रीतम रजक, रवि मुखिया, गणपत मेहता, रामदेव मेहता, मोहन झा, मिथिलेश झा, महादेव मेहता, अनार देवी, लाल देव कुमार, प्रमिला देवी, संजना देवी, अनीता देवी, सजनी देवी, पंकज कुमार मुखिया, रामकुमार सादा, अशोक कुमार मंडल, महेंद्र ठाकुर, जयकांत मुखिया, पंकज प्रभाकर, सती देवी सहित कई लोग शामिल थे। ग्राम सभा में चयनित योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। ग्राम सभा का आयोजन पंचायत सरकार भवन छिटही हनुमान नगर में भी किया गया। मुखिया बेबी शहनाज के अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में कनीय अभियंता ग्रामीण विकास विभाग राहुल कुमार, लवली कुमारी, पंचायत सचिव राजेश्वरी ऋषिदेव, मुहम्मद जाकिर, मुहम्मद शुभम, मोनिका देवी, सियावति देवी, सज्जाद, नईम उद्दीन, गुलाम रसूल, जाहिर इफ्तेखार अहमद, सरधा देवी, बीबी हाजरा, जुबेदा खातून, रिजवाना खातून, शाहनाज, अबुल हसन, पंचायत समिति सदस्य जबा प्रवीण सहित काफी संख्या में शामिल थे। ग्राम सभा में विभिन्न वार्डों के लिए चयनित योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। पंचायत भवन झिल्ला-डुमरी में ग्राम विकास योजना के तहत योजनाओं के चयन को लेकर अंतिम ग्राम सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया फुल कुमारी देवी ने की। ग्राम सभा में पंचायत के सभी 15 वार्ड में चयनित योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। मुखिया ने कहा कि वार्ड स्तर पर चयनित योजना की स्वीकृति प्रदान करने के बाद उस पर आगे काम किया जाएगा। ग्राम सभा में वार्ड सदस्य ललिता देवी, दशरथ यादव, किरण देवी, पवित्री देवी, देवनारायण कुमार, इंद्रदेव मेहता, हंसराज यादव, मंदेश्वर झा, बबीता देवी, अफसाना खातून, शकील, सरिता देवी, विकास कुमार, सहदेव मुखिया ने अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्राम सभा में रखा। उपस्थित लोगों द्वारा विचारों प्रांत अत्यधिक महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। ग्राम सभा बैठक में देवचंद्र कुमार, जमील अख्तर, दिनेश कुमार मेहता, राहुल कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।


अन्य समाचार