पूर्णिया में बहाल होंगे 244 शारीरिक शिक्षक, तैयार होगा रोस्टर

मनोज कुमार, पूर्णिया। जिले में अब विद्यालयीय स्तर पर बच्चों में खेल प्रतिभा का विकास हो सकेगा। सरकार ने जिले के 850 मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक बहाल किए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 244 पदों का चयन कर विभाग को भेजा गया है। राज्य के 15 जिलों में शारीरिक शिक्षक नियोजन का निर्णय लिया गया है जिसमें पूर्णिया जिला भी शामिल है। डीपीओ ने बताया है कि जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्षों से नहीं हुई है पीटी शिक्षक की बहाली

जिले में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया चल रही है लेकिन इसमें खेल उपेक्षित रहा है। क्योंकि इस नियोजन प्रक्रिया में एक भी शारीरिक शिक्षक की बहाली नहीं हुई है। बल्कि वर्षों से एक भी पीटी शिक्षक की बहाली यहां नहीं हुई है। दरअसल यहां पीटी शिक्षक का पद मंजूर नहीं था जिस कारण नियोजन नहीं हुआ। लेकिन सरकार ने अब मध्य विद्यालयों में पीटी शिक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इससे विद्यालयों में बच्चों में खेल के प्रति रुझान बढ़ने की उम्मीद है। राज्य में 8386 पद किए गए हैं स्वीकृत

प्रदेश के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति की तैयारी जारी है। शिक्षा विभाग की तरफ से यह पहले चरण की नियुक्त होगी। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में शारीरिक शिक्षकों के केवल 2800 पद स्वीकृत थे। हाल ही में राज्य सरकार ने 8356 पद सृजित किए हैं। उसी के आधार पर जिला वार पद निर्धारित किए गए हैं। उस आधार पर पूर्णिया में 244 पीटी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। प्रथम चरण में जिन 15 जिलों में पीटी शिक्षक नियुक्त किए जाने हैं उसमें पूर्णिया के अलावा अरवल, औरंगाबाद, बांका, भोजपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मुंगेर, नालंदा, पटना, रोहतास, सहरसा, वैशाली और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। जिन मवि में 100 से अधिक विद्यार्थी हैं वहां होगी नियुक्ति
आधिकारिक सृत्रों के अनुसार बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के आलोक में संचालित ऐसे मध्य विद्यालय जहां 100 से अधिक छात्रों के नाम अंकित है, शारीरिक शिक्षक सह स्वास्थ्य निदेशकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक ऐसे मध्य विद्यालय जो हाल ही में उच्च माध्यमिक में उत्क्रमित हुए हैं वहां पीटी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा सभी राजकीयकृत विद्यालयों में भी एक-एक शारीरिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। ------------
कोट के लिए
राज्य सरकार ने जिले के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक सह स्वास्थ्य अनुदेशक बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिक्त पदों का आकलन किया गया है। इसके तहत जिले में पीटी शिक्षक के 244 पद रिक्त हैं। इसकी सूची विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही इसका रोस्टर तैयार किया जाएगा।
संजय कुमार, डीपीओ, स्थापना, शिक्षा विभाग

अन्य समाचार