23 विभाग के दो सौ से अधिक अधिकारी व कर्मी का डीएम ने रोका वेतन

संस, सहरसा : जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने चल-अचल संपत्ति का विवरणी नहीं देनेवाले 23 विभाग के निकासी व्ययन पदाधिकारी के अधीनस्थ दो सौ से अधिक पदाधिकारियों व कर्मियों का वेतन स्थगित कर दिया है। डीएम ने इन सभी विभागों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण के साथ वांछित चल- अचल संपत्तियों की विवरणी आईटी प्रबंधक को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक इन विभागों का वेतन स्थगित रखने का आदेश जारी कर दिया।

डीएम के आदेशानुसार कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, चिकित्सा पदाधिकारी महिषी, चिकित्सा पदाधिकारी सलखुआ, चिकित्सा पदाधिकारी नवहट्टा, अधीक्षक सदर अस्पताल सहरसा, प्रभारी पदाधिकारी रेफरल अस्पताल चंद्रायण, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्यप्रमंडल सहरसा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहरसा, अवर निबंधन पदाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर, अंचलाधिकारी महिषी, अंचलाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सहरसा, अंचलाधिकारी बनमा इटहरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सलखुआ, कार्यपालक अभियंता ग्रमाीण कार्य विभाग कार्यप्रमंडल सहरसा, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक ईख विकास सहरसा, सीडीपीओ पतरघट, सीडीपीओ नवहट्टा, सीओ 4 बिहार ग‌र्ल्स बटालियन एनसीसी और सीओ 17 बिहार एनसीसी के अधीनस्थ सभी पदाधिकारी कर्मी का वेतन स्थगित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग के निदेशानुसार डीएम ने जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को समूह क, ख एवं ग श्रेणी के शत- प्रतिशत पदाधिकारियों व कर्मियों के चल- अचल संपत्तियों की विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। यह विवरणी सभी विभागों को 31 जनवरी तक जमा करना था, तथा 15 फरवरी तक इसे वेबसाइट पर अपलोड करना था, परंतु इन विभागों से अभी विवरणी उपलब्ध नहीं कराया जा सका। फलस्वरूप जिलाधिकारी ने इन निकासी व्ययन पदाधिकारी व उनके अधीनस्थ सभी पदाधिकारी- कर्मी का वेतन स्थगित कर दिया है।

अन्य समाचार