उदाकिशुनगंज में महाशिवरात्रि को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर इलाका पूरी तरह भक्तिमय बन गया है। चारों और भक्ति का वातावरण छाया हुआ है। हर हर महादेव के गुंजायमान से इलाका पट चुका है। पर्व मंगलवार को होगा। इसे लेकर सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक स्थित शिव मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 251 कुवांरी कन्याओं सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रामबाग स्थित कुआं तक पहुंचा। जहां कलश में जलभर मुख्य मार्ग पटेल चौक, चौसा चौक, मुख्य बाजार, बैंक चौक, कालेज चौक, डोहटबारी मुहल्ला होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थानीय पंडित ने कलश पूजा कर स्थल स्थापित किया। जहां भक्ति कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम शुरू हुआ। ईलाका पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को शिव पार्वती विवाह को लेकर बारात निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। शिव बारात की तैयारी जोरों पर है। इस दौरान पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, व्यपार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया संजीव झा, भाजपा नेता अरबिद सिंह, अजीत सिंह, मणिकांत सिंह,मंदिर कमेटी के संयोजक नवीन कुमार यादव, अध्यक्ष विनोद विनीत, सचिव अनिल मंडल, पुलकित मेहता, राजन कुमार, परमानंद कुमार, रंजन कुमार, आलोक मंडल, पप्पू गुप्ता, राजू कुमार जग्गा, पुनित मंडल, मिथलेश कुमार, आलोक मंडल, सुमन, अंकेश, प्रिस, मुकेश कुमार कंठ, पत्रकार गौरव कबीर युवा जाप नेता नीतीश राणि, जदयू के जिला महासचिव सुनील मंडल थाना के दारोगा सुरेंद्र कुमार, महिला पुलिस बल आदि शामिल थे।


अन्य समाचार