बाल विज्ञानियों ने पर्यावरण, जल संरक्षण व स्मार्ट सिटी का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, लखीसराय : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेगा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 100 से अधिक विज्ञान माडल प्रदर्शित किया। विद्यालय के बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच के जरिए प्रदर्श बनाकर पर्यावरण, जल संरक्षण के साथ साथ स्मार्ट सिटी का संदेश दिया। मेला में मौजूद बच्चों के माता-पिता ने उनके द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्श को देख उनका उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और एसडीओ संजय कुमार ने विज्ञान प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अधिकारी ने करीब एक घंटे तक मेला में घूम-घूम कर बाल विज्ञानियों द्वारा तैयार विज्ञान प्रदर्श का अवलोकन किया। डीएम एक विज्ञान शिक्षक के रूप में बच्चों को कई जानकारी भी साझा की। इससे पहले विद्यालय की सचिव सबिता शर्मा, निदेशक बबलू शर्मा ने बुके देकर उनका स्वागत किया।विज्ञान मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रा प्रांजल, खुशी, सिमरन शर्मा, कृष बरनवाल, रितेश राज, रजत राज, अतीक्ष शर्मा, कृष कुमार आर्य, खुशी शर्मा, खुशी कुमारी, प्रेरणा शर्मा ने अलग-अलग समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि खुशी कुमारी, निशा कुमारी, नैंसी कुमारी, आरती कुमारी, नैतिक चौधरी, हिमांशु केसरी, आदित्य राज, आयुष राज, कुसुम कुमारी, लकी कुमारी, खुशी रानी,साक्षी चौरसिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देव कुमार, वंशिका कुमारी, शिवम राज, मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सभी को डालसा सचिव राजीव रंजन रमन एवं एएसडीएम राकेश कुमार ने पुरस्कार से पुरस्कृत किया।


अन्य समाचार