34 हजार अकुशल ग्रामीण मजदूरों को मिला मनरेगा से कार्य

जागरण संवाददाता, जहानाबाद:

मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूरे जिले में तीन लाख सात हजार मानव दिवस सृजित किया गया। मानव दिवस के माध्यम से 33 हजार 771 ग्रामीण अकुशल मजदूरों को सौ दिन का कार्य मुहैया कराया गया है। इस योजना के माध्यम से मजदूरों को आर्थिक तंगी से संबल मिल रहा है। कोरोना के दौरान मनरेगा से संबंधित योजना को चालू रखा गया था। जिले के मखदुमपुर प्रखंड में 10 हजार, 484, वहीं रतनी फरीदपुर प्रखंड के 4926 अकुशल मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराया गया है। जाब कार्डधारी मजदूरों की मांग के अनुसार कार्य उपलब्ध कराया जाता है। जाब कार्ड के लिए मजदूरों को पंचायत, प्रखंड या जिलास्तर मनरेगा से संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा करने के बाद कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत केवल अकुशल मजदूर को ही काम दिया जाता है।

कितने दिन के अंदर मजदूरों को मिलता है काम
जाब कार्ड प्राप्त अकुशल मजदूर यदि काम की मांग करते हैं तो उन्हें आवेदन देने के 15 दिनों के अंदर कार्य उपलब्ध कराना अनिवार्य है। पंचायत में कार्य नहीं हो रहा है तो मानव दिवस सृजन कराना होता है। मजदूरों को दूसरे पंचायत में भी काम दिया जा सकता है।
80 घन फीट मिट्टी काटने पर मिलता 198 रुपये मजदूरी
मजदूरों को 80 घन फीट मिट्टी काटने पर उसे 198 रुपये मजदूरी दिया जाता है। मजदूरी की मांग पर एक सप्ताह के अंदर उनके खाता में मजदूरी ट्रांसफर कर दिया जाता है।
किस प्रखंड में कितने मजदूरों को मिला काम
घोसी-2564
हलासगंज-2999
जहानाबाद-4319
काको-7354
मखदुमपुर-10484
मोदनगंज-1125
रतनी फरीदपुर-4926
क्या कहते हैं अधिकारी
मनरेगा डीपीओ विकेश कुमार ने बताया कि जाब कार्डधारी अकुशल मजदूर की मांग के अनुसार 100 दिनों का काम उपलब्ध कराया जाता है। जिले में 99.9 प्रतिशत मजदूरों को मजदूरी दे दी गई है। पंचायत में यदि काम उपलब्ध नहीं हो तो 15 दिनों के अंदर दूसरे जगह काम उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
विकेश कुमार,डीपीओ
अप्रोच पथ से हटाए गए अतिक्रमण
जागरण संवाददाता, जहानाबाद:
दरधा नदी पर नवनिर्मित पुल को प्रारंभ कराने को लेकर अप्रोच पथ से सोमवार को अतिक्रमण को हटाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया। बताते चलें कि 15 मार्च से पुल पर आवागमन प्रारंभ कराया जाना है। पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। एप्रोच पथ में भी मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दो वर्ष पूर्व पुल निर्माण को लेकर सांसद द्वारा शिलान्यास किया गया था। छह करोड़ की लागत से पुल का निर्माण शुरू किया गया था।

अन्य समाचार