मौसम में हो रहे बदलाव से डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी

संवाद सूत्र, मधेपुरा: बदलते मौसम में लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। सोमवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी में आधा दर्जन से अधिक उल्टी-दस्त से ग्रसित मरीजों को भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड 17 के विदेश्वरी साह को अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। स्वजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने विंदेश्वरी का इलाज शुरू कर दिया। वार्ड संख्या 10 के अरुण मल्लिक, बीबी अंजुम, सरिता देवी, मु. सलामत, मु. जुबेर, कविता देवी, अहिलिया देवी, मु. मुस्ताक, अनीता देवी को भी उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की शिकायत पर स्वजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सभी मरीज का बेहतर इलाज कर दोपहर तक घर जाने की सलाह दी है। सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष डा. संतोष कुमार ने बताया कि इस मौसम में लोगो को सावधानी बरतनी चाहिए। दोपहर के बाद हल्की ठंड से लोग लापरवाह हो जाते हैं और गर्म कपड़े पहनना छोड़ देते हैं। इससे सर्दी-खांसी सहित बुखार की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में लोगो को पूरी सावधानी बरतनी होगी। खासकर बूढ़े, बच्चे को गर्म कपड़े पहना चाहिए। लोगों को भी गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।


अन्य समाचार