दहेज को ले सुसराल वालों ने विवाहिता को घर से भगाया

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघरा दियारा की एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज के कारण घर से भगा दिया है। महिला के साथ मारपीट भी की गई है। कटघरा निवासी प्रियंका देवी ने थाना में आवेदन देकर पति घनश्याम साह, ससुर गणपति साह, सास द्रोपदी देवी, भैंसुर त्रिलोकी साह, गोतनी रीता देवी आदि पर दहेज के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा है कि उक्त लोगों की ओर से बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। पिछले वर्ष केस करने पर ससुराल वालों ने माफी मांगी और दुबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया। लेकिन फिर तंग किया जा रहा है। जिसके कारण थाना की शरण ली है। पीड़िता ने कहा कि फिलहाल मायके में रह रही हूं। पीड़िता के अनुसार ससुराल वालों ने उनकी दो वर्षीय बेटी को रख लिया है। धमकी दी जाती है कि केस नहीं उठाने पर बच्ची को मार देंगे। पीड़िता डरी-सहमी हुई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।


---------------
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): परबत्ता थाना क्षेत्र के जोरावरपुर पंचायत स्थित नयागांव- गोढि़यासी में एक सूबेदार के घर पर हमला का समाचार है। इस घटना में सूबेदार के स्वजन जख्मी हैं। निरंजन कुमार अभी भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर झांसी में कार्यरत हैं। वे फिलहाल झांसी में ही हैं। सूबेदार के स्वजन गुलशन कुमार ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर कहा है कि मंगलवार की संध्या उनके ही गांव के राजाराम मंडल, सुधीर मंडल, राजेश मंडल, पिनकेश मंडल, नीरज कुमार आदि हथियार से लैस होकर घर पर पहुंचा। मारपीट की। जिसमें मैं और कई स्वजन घायल हैं। परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य समाचार