चांदी का मुकुट पहनाकर नगर सभापति ने किया राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत

जागरण संवाददाता, खगड़िया: राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन ने जिले के सदर प्रखंड, अलौली ,मानसी प्रखंड और खगड़िया नगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव, राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन पप्पू भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन का भव्य स्वागत किया। निवर्तमान नगर सभापति सीता कुमारी ने राष्ट्रीय महासचिव और वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मनित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि राज्य में अफसरशाही चरम पर है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं किया जाता है न ही उनकी बातों को सुना जाता है। आए दिन जनप्रतिनिधियों पर हमले होते रहते हैं। राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा चुकी है। यूक्रेन और रूस के लड़ाई में हमारे देश के बहुत सारे छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं अधिकतर छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन जाते हैं। क्योंकि हमारे देश में एक वर्ष का फीस मेडिकल कालेज में अठारह लाख रुपया तक है और यूक्रेन में पांच साल का फीस अठारह लाख रुपये है। इस कारण भारत से छात्र यूक्रेन पढ़ाई करने जाते हैं। भारतीय दूतावास को जब खाली कराया जा रहा था उसी समय यूक्रेन में पढ़ने वालों छात्रों को भारत लाया जाना था लेकिन उस पर कोई विचार नहीं किया गया। आज हमारे देश के छात्र युद्ध की भेंट चढ़ रहे है। बैठक में नगर पार्षद विजय यादव, रणवीर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, दीपक कुमार, पूर्व नगर पार्षद पप्पू यादव, राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, एससीएसटी सेल किशोर दास, किसान सेल के जिलाध्यक्ष सुजय यादव ,व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राम, प्रवक्ता संजय कुशवाहा,राजद नेता नरेश सहनी आदि मौजूद थे। मंच संचालन खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने किया।


अन्य समाचार