अगले जन्म में भी मां जगदंबा इस धरती की सेवा करने का मौका दें : ललन सिंह

संसू.,बड़हिया (लखीसराय) : गत एक सप्ताह से भाजपा में जारी भगदड़ के बीच शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जदयू की राह पकड़ ली। महावीर जी धर्मशाला बड़हिया में आयोजित जदयू मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित कई पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी अपने सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ जदयू का दामन थाम लिया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, बड़हिया नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार, पूर्व नगर महामंत्री संजीव कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष भूपेश कुमार, भाजपा कार्यकर्ता नीरज कुमार, अजित कुमार मयंकर, भाजयुमो के कई पदाधिकारी सहित उनके समर्थकों को जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष कृष्णनंदन सिंह कर रहे थे। भाजपा से ही अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले कन्हैया कुमार पुरानी पार्टी को छोड़ने के दौरान अपनी आंखों के आंसू को रोक नहीं पाए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ने बड़हिया के उत्साहित लोगों का समर्थन देखकर कहा कि मैं बाला त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना करता हूं कि मुझे अगले जन्म में भी इसी धरती का सेवा करने का मौका दें। जदयू में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी परिवार में हृदय से स्वागत है। भरोसा दिलाते हैं कि जदयू परिवार में आप लोगों का मान सम्मान में कभी कमी नहीं होने दिया जाएगा। कन्हैया जी हमसे 2004 से ही जुड़े हैं। ये एक ईमानदार एवं चरित्रवान व्यक्ति हैं। इनकी ईमानदारी एवं वफादारी को सलाम करते हैं। मैंने कभी किसी के लकीर को मिटाने का कार्य नहीं किया हूं। मैं लकीर के नीचे एक लंबी लकीर खींचने का कार्य किया हूं। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बड़हिया में ट्रेन ठहराव की समस्या पर कहा कि किसी एक ट्रेन का नाम लिखकर दें मैं रुकवाने का जी जान से कोशिश करूंगा। समारोह को जदयू प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार, निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह, जिप अध्यक्ष रविरंजन उर्फ टनटन, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, जदयू नेता बासुकीनाथ सिंह, वरीय अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, दुमका के जदयू जिलाध्यक्ष उदय कुमार, कन्हैया कुमार, संजीव कुमार, गोपाल कुमार, नीरज कुमार आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व सांसद राजीव रंजन सिंह सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। बड़हिया सीमा पचमहला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नागवती स्थान के समीप नप की मुख्य पार्षद मंजू देवी एवं वार्ड पार्षद अमित कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ स्वागत किया एवं जयकारे लगाए। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य आशुतोष कुमार, अरुण कुमार सिंह, सुजीत कुमार, पूर्व प्रमुख सियाराम कुमार, पैक्स अध्यक्ष रामनरेश सिंह, भरत लाल, रामशोभा सिंह, विकास कुमार, मुखिया अनिल सिंह, दयानंद सिंह, नीरज कुमार, संजीत कुमार गोलू, अजय कुमार, बबलू सिंह, मंटू सिंह, नागमणि सिंह, विक्की कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, गोपाल कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


अन्य समाचार