होमगार्ड जवान पर लगाया केस उठाने की धमकी देने का आरोप

संवाद सहयोगी, जमुई। सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बीते 19 जनवरी को शिव कुमार साह के पुत्र अनिल कुमार साह की हत्या मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे। यहां पीड़ित परिवार ने एसपी शौर्य सुमन को आवेदन देकर फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। फरार अभियुक्तों में शाहपुर गांव निवासी नवीन कुमार और श्री साह शामिल है। पीड़ित शिव कुमार साह ने बताया कि उनके पुत्र अनिल कुमार साह की हत्या गांव के ही छह लोगों द्वारा कर दी गई थी। उसके बाद चार लोगों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो लोग अब तक फरार चल रहे हैं और केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त नवीन कुमार का बड़ा भाई विपिन कुमार होमगार्ड का जवान है। अक्सर उसके द्वारा पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी जाती है और गाली-ग्लौज भी किया जाता है। कुछ दिन पूर्व शराब पीकर होमगार्ड का जवान विपिन कुमार गाली-ग्लौज कर रहा था। उस वक्त सारे ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी फिर पुलिस उसे गिरफ्तार भी की थी। लेकिन दो दिनों में ही वह जेल से छूट गया और फिर वापस घर पर आकर केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी देने लगा। होमगार्ड जवान द्वारा लगातार मिल रही धमकी से पूरे परिवार दहशत में है। बीचकोडवा बाजार में सड़क दुर्घटना में महिला और युवक घायल


संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): चकाई थाना क्षेत्र के बीचकोडबा बाजार में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। बीचकोडवा जमुआ गांव निवासी लालू यादव की पत्नी शोभा देवी सब्जी खरीदकर सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे मूडवाडीह गांव निवासी गुड्डू दास भी घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार का इलाका घना हो जाने के कारण सड़क दुर्घटना होती रहती है। स्थानीय लोगों ने बाजार में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोकर निर्माण कराने की मांग की है।

अन्य समाचार