शिक्षा के क्षेत्र में आजाद सेवा सदन का अहम योगदान

संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : नगर के पश्चिम अजीमगंज स्थित आजाद सेवा सदन में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आजाद सेवा सदन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हौसले की अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आजाद सेवा सदन अनोखा पहल कर रहा है। गरीब प्रतिभावान बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने सेवा सदन के सदस्यों को सेवा भावना को लेकर क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर हर संभव सदन के उत्थान के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्था शिक्षा के अलावे समाज सेवा की भावना से जुड़कर कार्य कर रही है। गरीब मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां गरीब मेधावी छात्रों को कंपटीशन की तैयारी करने में काफी मदद मिल रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि इस सेवा सदन में अध्ययन कर कई छात्र बड़े-बड़े पदों पर आसीन होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। इस मौके पर राजद नगर अध्यक्ष पंकज यादव, जिला महासचिव विपिन खिरहरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी, छात्र राजद जिला अध्यक्ष ईशु यादव, रऊफ, गजनफर खान, दिवाकर दिवाकर, रौशन कुमार, नीतेश निराला, मनीष कुमार, आशीष कुमार, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, सिमरन कुमारी, प्रीति कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


अन्य समाचार