लालू-तेजस्वी के विचारों को अंतिम पायदान तक पहुंचाएं

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर) : लालू-राबड़ी तेजस्वी और जयप्रकाश नारायण यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। समाजवादी विचार को जमीनी रूप देने के लिए राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को सभी जिलों में विस्तार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ये बातें जमालपुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी सह प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कही। जमालपुर जुबली बेल स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में प्रकोष्ठ की नीतियों और सिद्धांत से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद का सदस्यता अभियान व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के विस्तार समाजवाद को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी को मजबूत करने मील का पत्थर साबित होगा। मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र व बुके भेंट कर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने किया। जिलाध्यक्ष डा. देवकीनंदन सिंह, प्रदेश महासचिव प्रो. विनय कुमार सुमन व मोबीन चांद ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष निरंजन यादव, वरिष्ठ नेता नागेश्वर यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव हसीब उर रहमान, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलध्यक्ष अशोक कुमार रजक, जिला सचिव नीरज कुमार निराला, धरहरा प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, चांदसी पासवान, रविद्र यादव यादवेन्दु, दीपक सिन्हा, राज गुप्ता, विमल,जानू सहित कई मौजूद थे। संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य नागेश्वर यादव ने किया। जीएम को समस्याओं से कराया अवगत


संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर): धरहरा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पूर्व रेलवे के जीएम अरुण अरोड़ा से कोलकाता में मुलाकात की। स्टेशन संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। प्रखंड अध्यक्ष ने धरहरा रेलवे स्टेशन पर पांच प्रमुख ट्रेनों का ठहराव, स्टेशन को एनएस-चार का दर्जा देने, पैदल पुल निर्माण सहित आसपास बसे दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से बताया। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पास 60 से 70 वर्षों से लगभग तीन सौ लोग दुकानें खोल कर जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे गरीब दुकानदारों को रेलवे की ओर से लीज पर जमीन उपलब्ध कराया जाए, ताकि सभी अच्छे ढंग से भरण-पोषण कर सके। जीएम ने धरहरा स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना। हर संभव सहायता करने की बात कही।

अन्य समाचार