आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है

फोटो- 08 जमुई- 19

- खादीग्राम में महिला दिवस का आयोजन
- बरहट प्रखंड की 42 जीविका दीदियां हुईं सम्मानित
- स्वास्थ्य विभाग की दीदियां भी हुई सम्मानित
संवाद सूत्र, बरहट (जमुई): जिला प्रशासन एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में खादीग्राम में एकता संकुल स्तरीय संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, डीपीओ विक्रांत शंकर सिंह एवं सिविल सर्जन अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बरहट प्रखंड की 42 जीविका दीदियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डीपीएम विक्रांत शंकर सिंह ने जीविका की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए संचालित कार्यक्रम का विवरण साझा किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जीविका दीदी के काम की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। समाज सुधार अभियान में जीविका दीदियों की भागीदारी की प्रशंसा की और महिलाओं के अधिकार से उन्हें रू-ब-रू कराया। जीविका दीदियों ने अतिथियों के स्वागत में जीविका गीत के साथ नशामुक्ति एवं दहेज प्रथा पर भी गीत गाया। महिला दिवस पर एकता संकुल संघ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जीविका दीदियों ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर जीविका समूह की दीदियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया जिसमें बरहट प्रखंड की जीविका मित्र शोभा कुमारी ने आदर्श विवाह पर अपने अनुभव को साझा किया। इसके अलावा जीविकोपार्जन के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए मुन्नी मुर्मू, रीता देवी एवं मुन्नी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। बरहट प्रखंड में कोरोना टीकाकरण में सौ फीसद योगदान देने के लिए उषा, उमा, ममता, सुनीता को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। रंगोली के लिए राम जानकी ग्राम संगठन को प्रथम पुरस्कार, विरसा मुंडा को द्वितीय एवं जगदम्बा ग्राम संगठन को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में चम्मच दौड़ में रूबी कुमारी, शमा परवीन एवं शोभा को प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा सूई-धागा दौड़ में शमा परवीन प्रथम आई। म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया जिसमें जीविका दीदियों ने भाग लिया। महिला दिवस आयोजन के मौके पर जमुई जिले के सभी संकुल संघ में अपने-अपने प्रखंड के मेंटर उपस्थित थे। खादीग्राम बरहट में प्रबंधक स्वस्थ्य एवं पोषण शेषनाथ राय, प्रबंधक संचार सुनीता कुमारी, प्रशिक्षण अधिकारी किरण कुमारी, प्रबंधक सामुदायिक वित्त राजीव कुमार वर्मा, सुजीत कुमार, नवीन कुमार, अजय, मोनी कुमारी, डेजी कुमारी, प्रदीप कुमार, जनार्दन कुमार शर्मा उपस्थित थे।

अन्य समाचार