घर की कामकाज के साथ पुलिस सेवा में ड्यूटी कर उठा रहीं दोहरी जिम्मेदारी

संवाद सहयोगी, किशनगंज : सशक्त हो रही महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी उठाकर पुरुष के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही है। टाउन थाना में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित पांच महिला पुलिस अवर निरीक्षक वैसी महिलाओं के लिए उदाहरण है जो सोचती है कि घर का काम काज करने वाली गृहणी महिलाएं केवल घर तक ही सीमित रह सकती है। ये पांच महिला इस बात का मिसाल है कि घर की कामकाज के साथ पुलिस सेवा में भी निष्ठा के साथ ड्यूटी कर रही है।

इन महिला पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि इनकी मां ने आगे कुछ करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद पति का साथ मिला तो पुलिस की नौकरी में आ गई। इसके अलावे किसी को पिता, किसी को मां और पति से प्रेरणा मिली तो पुलिस अफसर बनी। टाउन थाना में पदस्थापित महिला पांच प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी रुपाली कुमारी, विनीता कुमारी, अचला शर्मा, लक्ष्मी कुमारी और खुशबू कुमारी की पुलिस बनने के पीछे की कहानी अपने आप में आज की महिलाओं के लिए प्रेरणीय है। पुलिस अवर निरीक्षक रुपाली कुमारी कहती है बचपन में ही पिता का साया सर से उठ गया। उस समय मां सीमंती देवी को बीएसएनएल में नौकरी मिली। मां ने हम चार भाई बहनों को पढ़ाया लिखाया। एक महिला होकर भी मां ने हार नहीं मानी और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दी और मुकाम तक पहंचाया। प्रशिक्षु अवर निरीक्षक विनीता कुमारी ने कहा कि उनके पिता और मां से पुलिस में आने के लिए प्रेरणा मिली। उनके पति कुणाल कुमार भी अवर निरीक्षक हैं। विनीता कहती है बेटियों को भार समझने का •ामाना चला गया। कुछ बेहतर करने पर हर जगह सम्मान मिलेगा। प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अचला शर्मा व लक्ष्मी कुमारी कहती है अगर घर के लोगों का साथ मिले तो सफलता हासिल करना मुश्किल नहीं है। हमें भी घर के लोगों का साथ मिला। खुशबू कुमारी कहती है पुलिस की नौकरी में आने के लिए मां और पापा ने प्रेरित किया। वहीं आज पांचों महिला पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में 24 घंटा अपनी सेवा देने में तत्पर हैं।

अन्य समाचार