कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

संसू, सत्तरकटैया (सहरसा): दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पदमपुर शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के साथ बुधवार को शुरू हुई। यज्ञ स्थल पर बालिकाओं और महिलाओं की भीड़ जुटी ही।

इससे पूर्व 101 यजमानों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता सहित कलश का पूजन किया गया। कलश यात्रियों के जत्था को संस्थान प्रभारी स्वामी यादवेंद्रानंद, स्वामी सुकर्मानंद, पूर्व विधायक संजीव झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, जदयू जिला महासचिव रंजीत सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा के दौरान आगे-आगे दर्जनों घोड़ा एवं बैंड बाजे के बीच कलश यात्री महिलाएं तथा उसके पीछे सैकड़ों दो पहिए एवं चार पहिए वाहनों का काफिला शामिल था। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर दिव्य ज्योति मोड़ से पदमपुर, खादीपुर सत्तर एवं कटैया गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची।

-----------
दिल्ली और पंजाब के कथा व्यास
की टीम देंगे प्रवचन
---------
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पदमपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान दिल्ली व पंजाब के कथा व्यास टीम द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। विदुषी कालिदी भारती के नेतृत्व में दिल्ली व पंजाब के 16 सदस्यीय कथा व्यास टीम में सर्वश्री आशुतोष महाराज जी के शिष्या भागवताचार्य कालिदी भारती के अलावे अवानी भारती, पद्मप्रभा भारती, अभिनंदना भारती, बोधया भारती, शालिनी भारती, पंचरत्ना भारती, दीपा भारती, निधि भारती, अर्चना भारती, उजेशा भारती, अभ्या भारती, जोगिद्र,प्रमितानंद,मुदितानंद,करुणेशानंद,अमित आदि शामिल है।

अन्य समाचार