प्रखंड कर्मी को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

संस, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया) : प्रखंड के प्रखंड परिसर स्थित सभागार में प्रखंड कार्यालय लिपिक प्रदीप विश्वास को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व अमित आनंद कर रहे थे।वही विदाई समारोह का मंच संचालन उपेंद्र प्रसाद कर रहे थे। बता दें कि प्रखंड कार्यालय लिपिक प्रदीप विश्वास पूर्व प्रखंड में जुलाई 2020 में अपना योगदान दिए थे और 28 फरवरी 2022 को सेवा निवृत हो गए।कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति धर्मेंद्र सहनी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान, प्रखंड प्रधान लिपिक रमन कुमार सिंह,सहित सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद ने कहा कि प्रदीप विश्वास हमेशा एक अच्छे पदाधिकारी और हर दिल अजीज पदाधिकारी बनकर प्रखंड परिसर में काम करते रहे।इनका कार्यकाल हमेशा कर्मियों के बीच एक मिसाल बन कर रहेगी उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रखंड परिसर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया चुनाव के वक्त बड़ी जिम्मेवारी इन के कंधे पर था चुनाव कैसे खत्म यह हमलोग को पता तक नहीं चला ।प्रदीप विश्वास जी का कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगी।वही इस मौके पर प्रखंड बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने कहा कि विभागीय अनुसार प्रदीप जी आज विदा हो रहे हैं लेकिन यह हम लोगों के दिलों में हमेशा रा•ा करते रहेंगे और हमलोग कभी इनको विदा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके जाने से हमेशा इनकी कमी हमलोगों को खलती रहेगी और इनकी कमी को कभी पूरा नहीं कर सकेंगे।प्रदीप जी एक होनहार और कर्मठ कर्मी के रूप में जाने भी जाते थे। इस मौके पर चांदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिटू वर्मा, कवैया पंचायत के मुखिया मोहम्मद फजलुर रहमान, मोहम्मद इकबाल,मेहरून न्निसा, सहित प्रखंड के सभी कर्मी, अंचल के सभी कर्मी और पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन अपनी मांगों के लिए जाएंगे पटना यह भी पढ़ें

अन्य समाचार