रामनगर में गिरफ्तार फर्जी दारोगा ने उगले कई राज, छापेमारी तेज

बगहा। रामनगर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी दारोगा ने कई राज उगले हैं। जिसके बाद से पुलिस ने नरकटियागंज के सेमरा निवासी अमर सहित अन्य अज्ञात चोरों की खोज के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

बताया जाता है कि चोरी की दो बाइक दारोगा का फर्जी आइ कार्ड आदि के साथ गिरफ्तार गौनाहा थाने के माणी टोला निवासी प्रकाश जायसवाल उर्फ सौरभ जायसवाल को रामनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर गहराई से पूछताछ किया था तो जानकारी मिली थी कि वह रामनगर, नरकटियागंज, बेतिया व बगहा आदि जगहों से अपने सहयोगी अमर व अन्य लोगों के साथ बाइक की चोरी करता और उसे बेचने का काम करते है। हाल के दिनों में रामनगर में आई एक बरात से भी बाइक की चोरी कर बेचे है।
छड़ व सीमेंट के साथ गिट्टी के दाम में भी बेतहाशा वृद्धि यह भी पढ़ें
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी दारोगा अपने थाना में बहुत दिनों तक पुलिस के साथ भी रहा है इसलिए पुलिस की हर गतिविधियों की जानकारी उसे पहले से ही। बताया जाता है कि उसके घर के लोग गौनाहा थाने में किसी पुलिस पदाधिकारी का खाना भी बनाते है। पुलिस के करीब रह कर उनकी हर गतिविधियों की जानकारी से पूरी तरह से वाकिफ है। यही कारण है कि जब रामनगर थाने की पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो उसने अपने को मुंगेर का एसआइ बताते हुए भागने का प्रयास भी किया था। उसके बाद भी पुलिस ने उसे पकड़ा और उससे आइ कार्ड मांगा तो कार्ड पर उसके योगदान के पहले ही डेट अंकित था। जिससे पुलिस को उसे फर्जी होने में समय नहीं लगा। बताया जाता है कि उक्त फर्जी दारोगा का संपर्क बगहा व रामनगर तथा नरकटियागंज के वैसे युवकों से जो बाइक की चोरी करते है। इंसेट
जब्त मोबाइल में कई राज
फर्जी दारोगा सौरभ जायसवाल के मोबाइल में उसके फर्जीवाड़ की सभी राज छिपा हुआ है। जिसे रामनगर थाने की पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार चोर के मोबाइल का सीडीआर निकलने के लिए पुलिस को न्यायालय से आदेश लेना होगा। उसके बाद उस मोबाइल का सीडीआर निकाला जाएगा। जिसके बाद पुलिस को सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी कि उसके गिरोह में उपरोक्त जगहों के कितने लोग शामिल है। वैसे सूत्रों की मानें तो उक्त फर्जी दारोगा का संपर्क बगहा के अधिक लोगों से है।

अन्य समाचार