अवैध खनन में ईंट भट्ठा संचालक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)।

अवैध खनन में ईंट भट्ठा संचालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार भट्ठा संचालक चौथम थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव का रहने वाला भोला साह का पुत्र मुकेश कुमार साह बताया जा रहा है। बताया जाता है कि खनन निरीक्षक उपेंद्र पासवान ने छापेमारी कर उसे भट्ठा से गिरफ्तार किया है। उसे चौथम थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। खनन निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
===
अबीर गुलाल लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

फोटो 10 केजीए 29
संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी की गोगरी नगर के अध्यक्ष राजेश कुमार पंडित एवं गोगरी ग्रामीण के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। मोदी- योगी के जयकारे लगाए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि गोगरी नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित मिजोरम, गोवा और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को जो जीत मिली है, वह ऐतिहासिक है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष विपिन कुमार निषाद, फूलचंद पटेल, रंजीत कुमार रंजन, हरिश्चंद्र पटेल, विनोद कुमार झा, अरुण कुमार पंडित, राजेंद्र मंडल, चंदू यदुवंशी, अमर कुमार सिन्हा, आर्यन गोस्वामी, सुखदेव मुनि, विनय सिंह, पिटू झा, हैप्पी कुमार, कुंदन सिंह, नंद किशोर पासवान, उदय मिश्रा, अरविद सिंह, मोहित कुमार, कौशल सिन्हा, कुंदन निषाद, हिमांशु मालाकार आदि मौजूद थे।
===
दो सौ बेटिकट यात्री पकड़े गए
जागरण संवाददाता, खगड़िया: गुरुवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तेज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें खगड़िया स्टेशन पर बिना टिकट के यात्रा कर रहे करीब 200 लोगों को पकड़ा गया। जिससे करीब एक लाख से अधिक की जुर्माने की राशि वसूल कर छोड़ दिया गया। वहीं 17 बिना टिकट यात्रियों को जुर्माने की राशि नहीं देने के कारण रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिससे 10 हजार से अधिक की राशि न्यायालय में जुर्माने के तौर पर जमा कराकर छोड़ दिया गया। मुख्य टिकट निरीक्षक विश्वजीत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन के निर्देश पर सोनपुर मंडल में लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। टिकट चेकिग अभियान टीम में टीटीई जीवन प्रेम, अमन, उदय प्रसाद राय, अरुण कुमार आदि शामिल थे।

अन्य समाचार