नूरसराय के चरुईपर रंगीन मछली का फार्म देखने पहुंचे भागलपुर, जमुई के मछली पालक

संवाद सूत्र, नूरसराय : चरुईपर में प्रगतिशील मछली पालक किसान कवीन्द्र कुमार मौर्य के द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बने रंगीन मछली उत्पादन फार्म को देखने भागलपुर, जमुई के 50 किसान परिभ्रमण के तहत देखने पहुंचे। मछली पालक यहां के कार्य को देख काफी प्रभावित हुए। रंगीन मछली कैसे तैयार होता है और देखने में काफी सुंदर रहता है। इस टीम के मत्स्य पालक व मीठापुर विश्व विद्यालय के प्राध्यापक डा टुनटुन सिंह ने कहा कि सभी किसान मीठापुर पटना विश्व विद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्हें रंगीन मछली उत्पादन के गुर सिखाने एवं उसे जागरूक करने के उद्देश्य से नूरसराय के चरुईपर में प्रगतिशील किसान कवीन्द्र कुमार मौर्या के फार्म पर दिखाने लाए थे। यहां काफी भव्य रंगीन मछली का संबंधन इकाई बनाया गया है जिसकी उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष एक वर्ष रंगीन मछली का है इसमें कम जगह, कम समय और कम लागत में काफी अच्छा व्यवसाय है। बिहार के बेरोजगार शिक्षित नौजवानों के लिए रंगीन मछली पालन काफी अच्छा और मुनाफे का व्यवसाय है।


किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित दोषी करार, 15 को सजा
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: जिला न्यायालय के षष्ठम एडीजे सह पाक्सो विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित अमूल्य चौहान को भादस की धारा 376 व पाक्सो अधिनियत के तहत दोषी करार किया। सजा निर्धारण 15 मार्च को किया जायेगा। अभियोजन पक्ष से पाक्सो विशेष पीपी जगत नारायण सिन्हा ने बहस किया था।
विचारण के दौरान कुल दस साक्षियों का परीक्षण भी किया था। इस मामले में किशोरी के स्वजनों से मारपीट व धमकी देने की अन्य आरोपित मनोज चौहान, रंजीत चौहान, अजीत चौहान, सतीश चौहान व इंदू देवी को डाट फटकार कर प्रोवेशन के तहत छोड़ने का आदेश दिया। परिवादिनी के बयान पर थाने में केस नहीं दर्ज करने पर 15 जुलाई 2019 को न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया था। इसका अनुसंधान महिला थाना एएसआइ सीमा कुमारी ने किया था। 30 वर्षीय गिरियक निवासी आरोपित है। उसने 14 वर्षीय गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके माता-पिता भठ्ठा पर पटना में मजदूरी करते हैं। 22 मार्च, 19 को सात बजे शाम में पीड़िता खंधा में शौच के लिए जा रही छात्रा को दोषी ने दबोच लिया। गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने मोबाइल से माता-पिता को सूचना दी। गांव में पंचायती कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। फिर एक जून,19 को छात्रा जब किताब लेने पावापुरी पहुंची तो आरोपित ने बरगला कर एक कमरे में ले जाकर फिर से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। हो-हल्ला होने पर लोग जुटे तो वह भाग गया।
शहरवासियों अब आसानी से ले सकेंगे जैविक सब्जी का स्वाद
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : शहरवासियों को अब आसानी से जैविक सब्जी का स्वाद मिलेगा। इसके लिए जिले में पहला आउटलेट खोला गया है। जैविक उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने में कृषि विभाग ने सफलता हासिल की है। गुरूवार को भूमी संरक्षण कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा जैविक उत्पाद के लिए पहला आउटलेट खोला गया है। आउटलेट का शुभारंभ डीएओ संजय कुमार एवं दरवेशपुरा जैविक के किसान ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन करीब छह जैविक कोरिडोर द्वारा 15 उत्पाद का स्टाल लगाया गया था। ग्राहकों को खरीदारी में ज्यादा पूछताछ करना नहीं पड़े, इसके लिए सभी उत्पाद के आगे कीमत, बेराइटी एवं प्रभेद भी अंकित कर दिया गया है। यह जैविक स्टोर प्रति दिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। डीएओ ने बताया कि वर्तमान समय में जैविक उत्पाद लोगों के लिए आवश्यकता बन चुकी है। केमिकल कीटनाशक दवा के प्रयोग से बीमारी भी बढ़ने की संभावना होती है। आज लोग स्वाद भूल चुके हैं सिर्फ आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। जैविक कोरिडोर के नोडल पदाधिकारी पुरूषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन 1825 रुपए की बिक्री हुई। बिहार पालुशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य भी आउटलेट को देखने नालंदा पहुंचे तथा जैविक खेती करने वाले किसानों से भी बात की। चर्चा के दौरान जैविक खेती करने के तरीके, समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली।

अन्य समाचार