विहिप ने पांच राज्य के चुनाव आने पर जताई खुशी

संस, बनमनखी, (पूर्णिया)। राज्य के चुनाव परिणाम आने पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्व हिदू परिषद के उत्तर बिहार के ट्रस्ट मंत्री शिव शंकर तिवारी ने कहा कि राज्यों के चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया हिदुत्व की लहर कायम है। लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिदुत्व विचारधारा पर भरोसा जताया। हिदुत्व विचारधारा के लोग ही देश के सर्वागीण विकास की ओर आगे बढ़ा सकता है। साथ-साथ सनातन धर्म को आगे बढ़ा सकता है जिससे कि हमारी हिदुत्व राष्ट्र की कल्पना पूरी होने में मदद मिलेगी। देश में घटती हिदू अवादी को नियंत्रण करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं धर्मांतरण कानून लाना बहुत ही अनिवार्य है। विश्व हिदू परिषद के जिला संरक्षक इंद्रदेव यादव ने कहा कि हिदुत्व विचार रखने वाले व्यक्ति ही देश में, राज्य में, नगर में राज्य करेगा। हिदू समाज में कुछ ऐसे विचारधारा के लोग हैं जो साथ-साथ रहते हैं एवं अपने ही लोगों को खतरा उत्पन्न करते हैं। सन्यासी योगी बाबा के पुन: उत्तर प्रदेश में वापसी को लेकर पाकिस्तान भी आज थर्रा उठे हैं, उन लोगों ने भी कड़ी प्रक्रिया व्यक्त किया है। पंजाब में कभी भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधानसभाओं में चुनाव नहीं लड़ा जिसका लाभ आज आप पार्टी को मिली है। खुशी व्यक्त करने वालों में विश्व हिदू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, मनोज चौधरी, प्रखंड मंत्री सुधीर यादव, सेवा प्रमुख रामकुमार यादव, सह मंत्री नवीन कुमार, मठ मंदिर प्रमुख रामानंद सागर, अशोक पोद्दार, राधेश्याम गुप्ता, बमबम केसरी, प्रदीप साह, परमानंद यादव, अर्जुन यादव आदि शामिल हैं।


अन्य समाचार